फेफड़ों के कैंसर से लड़ रहे पाकिस्तानी क्रिकेट लेजेंड हनीफ़ मोहम्मद की हालत नाज़ुक, अभी वेंटिलेटर पर
कराची: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और लेजेंड प्लेयर हनीफ मोहम्मद की हालत इनदिनों काफी गंभीर बनी हुई है। उन्हें कराची शहर के आगा खान अस्पताल में आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनके बेटे और टेस्ट प्लेयर शोएब मोहम्मद की मानें तो उनके पिता की हालत रविवार से बिगड़ी है।
हनीफ मोहम्मद को कुछ दिनों पहले सांस लेने में तकलीफ़ हुई तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि उनके फेफड़ों में कैंसर है। 82 वर्षीय हनीफ को तीन साल पहले यह पता लगा कि उन्हें कैंसर है। 2013 में लंदन में उनकी केमोथेरेपी और सर्जरी भी हो चुकी है। यह गुज़रते वक्त के साथ बढ़ता ही गया।
बल्लेबाजी कौशल को लेकर चर्चित हनीफ लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर हैं। मालूम हो कि वह 1954-55 में भारत का दौरा करने वाली पहली पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के सदस्य थे। पाकिस्तान के लिए कुल 55 टेस्ट मैच खेलने वाले हनीफ़ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 337 रनों की यादगार पारी खेली थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
