Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

SA में कोरोना केस बढ़े तो क्या होगा? भारतीय क्रिकेटरों को मिली हॉस्पिटल बेड की गारंटी, तुरंत लौटेंगे घर

नई दिल्लीः क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने भारतीय क्रिकेटरों के लिए काफी केयर दिखाई है ताकि कोरोना के ओमीक्रॉन वैरिएंट को लेकर टीम इंडिया में कोई पेशोपश बाकी ना रहे। क्रिकेट साउथ क्रिकेट साउथ अफ्रीका कई तरह की योजनाओं के साथ आया है जिससे कि यह सुनिश्चित हो सके कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच में होने वाली क्रिकेट सीरीज कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के चलते बीच में ही स्थगित नहीं की जाएगी।

भारतीय टीम ने मुंबई से जोहान्सबर्ग की यात्रा एक चार्टर प्लेन के जरिए की है और वह अफ्रीकन प्राइड आइरीन कंट्री लॉज में रह रही हैं। सुरक्षा को देखते हुए भारतीय खिलाड़ियों को उनके मन मुताबिक जगह नहीं दी गई है और साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि जब भारतीय खिलाड़ी अपने होटल से ग्राउंड में ट्रेनिंग के लिए निकलेंगे तो भी किसी भी व्यक्ति से संपर्क ना करें। News24 की रिपोर्ट के मुताबिक यह बातें सामने आई है।

यह भी सामने आया है कि क्रिकेट साउथ अफ्रीका दक्षिण अफ्रीकी सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि भारतीय खिलाड़ी इस टेंशन में ना रहे कि कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरीअंट का उन पर क्या असर हो सकता है और वह केवल क्रिकेट पर फोकस करें। भारत को यह भी भरोसा दिलाया गया है कि अगर ओमीक्रॉन वेरिएंट के चलते दक्षिण अफ्रीका के बॉर्डर को बंद करने की नौबत आई तो भी खिलाड़ियों को बिना किसी दिक्कत के दक्षिण अफ्रीका से बाहर निकाल दिया जाएगा।

यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि दक्षिण अफ्रीका ने पिछले महीने नीदरलैंड के खिलाफ अपनी घरेलू सीरीज को सस्पेंड कर दिया था और इसके अलावा बढ़ते हुए कोविड-19 को देखते हुए अपने घरेलू मैचों को भी स्थगित कर दिया था। इसके अलावा क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने यह भी सुनिश्चित किया है कि अगर भारतीय खिलाड़ी के सपोर्ट स्टाफ में से कोई कोविड-19 की चपेट में आता है और उसको हॉस्पिटल में बेड की जरूरत पड़ती है तो उनके लिए गारंटी के तौर पर बेड का इंतजाम किया जाएगा।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने भले ही अपने देश की सरकार के साथ मिलकर काम कर लिया है लेकिन भारत सरकार के साथ उनकी बहुत बातचीत नहीं है क्योंकि वह नहीं जानते कि अगर कोविड-19 की स्थिति बिगड़ती है और दक्षिण अफ्रीका की सीमाएं बंद होती है तो भारतीय खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका से तो बाहर निकाल लिया जाएगा लेकिन भारतीय सरकार इस मामले को किस तरीके से डील करेगी इस पर कोई जानकारी नहीं है।

जहां तक भारत की बात है तो टीम इंडिया के खिलाड़ी जोहानेसबर्ग में पहुंचने के बाद ही क्वारंटाइन कर दिए गए थे और उन्होंने अपनी ट्रेनिंग बाद में शुरू की थी। 26 दिसंबर से सेंचुरियन में पहले टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है।

Story first published: Wednesday, December 22, 2021, 13:22 [IST]
Other articles published on Dec 22, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+