इरफान पठान के बेटे का नाम इमरान खान, ट्विटर पर तूफान, क्रिकेटर ने दिया देशभक्ति वाला जवाब

नई दिल्ली। हाल ही में अभिनेत्री करीना कपूर और अभिनेता सैफ अली खान के बेटे के नाम पर ट्विटर पर काफी बवाल मचा। लोगों को इस बात पर आपत्ति थी कि इन दोनों ने अपने बेटे का नाम तैमूर क्यों रखा? इस बवाल के बाद अब लोगों के निशाने पर आए हैं, क्रिकेटर इरफान पठान

बेटे का नाम पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर इमरान खान के नाम पर

जिन्होंने अपने न्यू बार्न बेटे का नाम पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर इमरान खान के नाम पर रखा है। इरफान की इस बार पर नाराज होकर लोगों ने ट्विटर पर क्रिकेटर इरफान पठान को उनके बेटे का नाम दाऊद या याकूब न रखने की सलाह दी। जिस पर अब क्रिकेटर इरफान ने करारा जवाब दिया है।

मुल्क का नाम रौशन करेगा

इरफान ने टविटर पर लिखा कि नाम चाहे जो भी रखेंगे, लेकिन एक बात तय है कि वह भी अपने पापा और बड़े पापा की तरह इस मुल्क का नाम रौशन करेगा। जिसके बाद जो लोग इरफान के बेटे के नाम पर शोर मचा रहे थे, वो चुप हो गए।

मॉडल सफा बेग से निकाह किया

गौरतलब है कि इरफान 19 दिसम्बर को पिता बने हैं। इरफान पठान ने इसी साल फरवरी के महीने में मूलरूप से भारतीय लेकिन दुबई में रहने वाली मॉडल सफा बेग से निकाह किया था। दोनों का निकाह जेद्दा में हुआ था जिसमें दोनों परिवार के केवल क्लोज फ्रेंड, परिवार वाले और रिश्तेदार शामिल हुए थे। हालांकि इरफान ने बाद में बड़ोदरा में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा था जिसमें खेल और राजनीति के जाने-माने चेहरे शामिल हुए थे।

Story first published: Wednesday, December 28, 2016, 12:58 [IST]
Other articles published on Dec 28, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+