For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी को कैसा लगता है हार्दिक पांड्या का 'हेलिकाॅप्टर शाॅट', हुआ खुलासा

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी अपने चतुर दिमाग के लिए दुनियाभर में चर्चित तो हैं लेकिन इसके अलावा उनके पास ऐसी कला है जिसके कारण उनकी पहचान बनी। जी हां, यह कला है 'हेलिकाॅप्टर शाॅट' खेलने की। धोनी अच्छे से जानते हैं कि कैसे याॅर्कर गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाना है। कई बल्लेबाजों ने उनके जैसा शाॅट खेलने की कोशिश की लेकिन मिली तो असफलता। माना जा रहा था कि धोनी जैसा शाॅट कोई नहीं खेल सकता लेकिन आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इस बात को गलत साबित कर दिया। पांड्या माैजूदा समय में बिल्कुल धोनी जैसा 'हेलिकाॅप्टर शाॅट' खेलने के लिए मशहूर हो चुके हैं। क्रिकेट फैंस को तो पांड्या का शाॅट पसंद आया लेकिन धोनी को कैसा लगा इसका खुलासा पांड्या ने खुद किया।

पांड्या ने कहा कि उन्होंने कभी भी शॉट खेलने के बारे में नहीं सोचा था और यहां तक ​​कि धोनी से भी इसके बारे में पूछा। पांड्या ने कहा, ''मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक खेल में हेलीकॉप्टर शॉट खेलूंगा। मैं नेट्स में अभ्यास कर रहा हूं। मैं धोनी के कमरे में गया और उनसे पूछा कि क्या उन्हें हेलीकॉप्टर शॉट का मेरा संस्करण पसंद है। उन्होंने कहा कि यह अच्छा था।" पांड्या ने आगे कहा कि "मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी गेंद को बेहतर तरीके से मारा है। मैं नेट्स में कड़ी मेहनत कर रहा हूं और यह मेरे लिए अच्छा आ रहा है। हार्दिक ने कहा, "मैं इस सत्र में विकेट को अच्छी तरह से पढ़ रहा हूं। मेरे पास खेलने के लिए पांच और मैच हैं और फिर मैं इस सत्र के दौरान भी ऐसा ही रहने की उम्मीद करता हूं।"

बता दें कि मुंबई ने अपने आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 40 रनों से हराया। इस दाैरान फिर पांड्या का बल्ला चला। उन्होंने 15 गेंदों में 32 रन बनाए, जिसमें 2 चाैके व 3 तीन छक्के रहे। उन्होंने इन 3 छक्कों में महेंद्र सिंह धोनी जैसा एक हेलिकाॅप्टर शाॅट भी दिखा। पांड्या ने मैच के आखिरी ओवर में धोनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट खेला। उन्होंने रबाडा की यॉर्कर गेंद पर 71 मीटर का छक्का लगा डाला। जिसने भी ये शॉट देखा वो हैरान रह गया। रबाडा की ये गेंद 145 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से भी तेज थी, लेकिन पांड्या के शॉट सेलेक्शन ने इस गेंद को बाउंड्री पार दे मारा। पांड्या अच्छी लय में लग रहे हैं और नौ मैचों में 194.64 के स्ट्राइक रेट के साथ 218 रन बना चुके

Story first published: Saturday, April 20, 2019, 17:06 [IST]
Other articles published on Apr 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+