नयी दिल्ली। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने हाल ही में अमेरिका के एक बिजनेसमैन से शादी कर ली। प्रीति ने अपने से 10 साल छोटे लड़के से शादी की। शादी के बाद पहली बार भारत आई प्रीति ने युवराज सिंह की शादी को लेकर मीडिया के सामने बयान दिया। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक युवराज की शादी के सवाल पर प्रीति ने मीडिया से ही उनकी शादी की तारीख पूछ ली। आखिर युवी के साथ डेटिंग पर क्यों भड़क रही हैं प्रीति जिंटा?
प्रीति ने मीडिया से पूछा कि क्या आप उनकी शादी की तारीख जानते हैं? प्रीति ने कहा कि वो ऐसा इसलिए पूछ रही हूं ताकि वो शादी के लिए एक स्पेशल गिफ्ट (राखी) युवराज को भेज सकें। प्रीति ने कहा कि वो युवराज की शादी से खुश हैं। उन्होंने कहा कि उनके और युवराज के बीच बहुत अच्छी बॉंडिंग है।
आपको बता दें कि आईपीएल मैचों के दौरान युवराज सिंह और प्रीति जिंटा की अफेयर की खबरें खूब उठी थी। दोनों की नजदीकी की खबरों की मीडिया में खूब चर्चाएं हुई थी। बाद में प्रीति ने अमेरिका के बिजनेसमैन जीन गुडएनफ से शादी कर ली। जबकि युवराज सिंह ने बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल किच पिछले साल सगाई कर ली और जल्द ही दोनों शादी भी करने वाले हैं।