For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रितिका सजदेह बनी टीम इंडिया की 17वीं सदस्य, तो पति रोहित शर्मा ने दिया ऐसा रिएक्शन

रोहित शर्मा ने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 मैचों में टीम की अगुवाई करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। रोहित ने 13 दिसंबर को मोहाली में खेले गए वनडे मैच में अपना तीसरा दोहरा शतक जड़ा।

India vs South Africa: Rohit Sharma की wife Ritika है team India की 17th Player| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। रोहित शर्मा ने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 मैचों में टीम की अगुवाई करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। रोहित ने 13 दिसंबर को मोहाली में खेले गए वनडे मैच में अपना तीसरा दोहरा शतक जड़ा। ये दिन रोहित के लिए काफी अहम था क्योंकि इस दिन उनकी शादी की सालगिरह भी थी। जब रोहित श्रीलंकाई गेंदबाजों को धूल चटा रहे थे तब उनकी पत्नी रितिका स्टैंड में खड़े होकर उनका उत्साह बढ़ा रही थीं।

सोशल मीडिया पर खूब चले थे जोक्स

सोशल मीडिया पर खूब चले थे जोक्स

रोहित ने भी शतक जड़ने के बाद रितिका की ओर देखकर उन्हें ये समर्पित किया था। इसके बाद तो जैसे सोशल मीडिया पर जोक्स की भरमार आ गई। कई लोगों ने तो रितिका को टीम का सदस्य ही कह डाला। सोशल मीडिया पर ये जोक्स काफी चले थे कि रितिका टीम की 17वीं सदस्य हैं। ये जोक खुद रोहित शर्मा को भी काफी फनी लगता है।

'पत्नी के साथ बहुत अच्छी है बॉन्डिंग'

'पत्नी के साथ बहुत अच्छी है बॉन्डिंग'

Cricbuzz को दिए इंटरव्यू में रोहित शर्मा ने इस बारे में कहा, 'हां, मैंने भी इसके बारे में सुना है। ये काफी फनी है।' पत्नी के साथ बॉन्डिंग पर हिटमैन ने कहा, 'मैं और रितिका काफी अच्छी टीम हैं। वो मेरी पत्नी, दोस्त, मैनेजर और सबकुछ हैं। उनके साथ आने के बाद से मैं अपने आप को फील्ड पर अच्छे से एक्सप्रेस कर पाता हूं।'

पत्नी को लकी चार्म मानते हैं रोहित शर्मा

पत्नी को लकी चार्म मानते हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा पत्नी रितिका को अपना लकी चार्म मनते हैं। उन्हें लगता है कि रितिका के उनकी जिंदगी में आने से उनका खेल काफी सुधरा है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोहित कई बार इस बात का जिक्र भी कर चुके हैं। रोहित और रितिका 13 दिसंबर, 2015 के दिन शादी के बंधन में बंधे थे। रितिका और रोहित की मुलाकात भी एक ऐड शूट के दौरान हुई थी। रितिका स्पोर्ट्स ब्रांड मैनेजर हैं और रोहित शर्मा भी उनके क्लाइंट हैं।

Story first published: Tuesday, January 2, 2018, 14:07 [IST]
Other articles published on Jan 2, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+