मुंबई। एक बार फिर से देश के मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह अपने अफेयर के कारण लोगों के बीच में चर्चा का विषय बने हुए हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि इन दिनों युवराज सिंह का दिल एक बॉलीवुड हसीना पर आया है और वो हसीना बॉलीवुड के हैंडसम बैचलर सलमान खान की रील वाइफ बन चुकी है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं सलमान खान की हिट फिल्म बॉडीगार्ड में सलमान की पत्नी का रोल अदा करने वाली आयटम गर्ल हैजल कीच की। जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वो इन दिनों युवी को डेट कर रही हैं।
तो युवराज सिंह के साथ सबसे अच्छी लगती हैं हुमा.. कुरैशी नहीं अंजुम?
दरअसल यह बातें इसलिए उड़ रही है क्योंकि आईपीएल मैचों के दौरान युवराज सिंह को इसी हसीन बाला के साथ पार्टियों और रेस्टोरेंट में साथ देखा गया। दोनों को साथ में देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे दोनों के बीच की बांडिंग काफी अच्छी है। अब वाकई में दोनों के बांड के अंदर क्या पक रहा है यह तो आने वाला वक्त बतायेगा लेकिन इस बात ने एक बार फिर से युवी का नाम सुर्खियों में ला दिया है।
युवराज ने सचिन के पैर क्या छूए, ठोंक डाला तूफानी अर्धशतक
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब युवराज सिंह का नाम किसी बॉलीवुड हसीना से जुड़ा हो इससे पहले उनका दिल किम शर्मा, दीपिका पादुकोण, नेहा धूपिया, प्रीति जिंटा, नेहा धुपिया,आंचल आनंद पर आ चुका है लेकिन हां किसी को डेट करने की खबरें पहली बार सामने आयी है। कहा जा रहा है कि हैजल कीच, युवराज के कैंसर कैंपन में भी उनकी काफी हेल्प कर रही हैं।