नयी दिल्ली। विराट कोहली के शानदार फॉर्म को देखते हुए उन्हें बतौर कप्तान देखने वालों की तादात बढ़ती जा रही है। ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बीच तुलना होने लगी है। जब ये सवाल टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना से किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं धोनी के बारे में कैसे बात कर सकता हूं। रैना ने कहा, धोनी से न मिलूंगा और ना उन्हें देखूंगा!
सवाल टालते हुए रैना ने कहा कि धोनी से जुड़े सवाल के बारे में कोई और कैसे जवाब दे सकता है। आपको धोनी से ही उनके भविष्य के बारे में पूछना चाहिए कि वे क्या चाहते हैं। वे पुणे के लिए खेलते हैं और मैं राजकोट के लिए। ऐसे में मेरे लिए उन्हें जज करने का कोई सवाल ही नहीं। रैना ने खोला अपनी सफलता का राज, ये हैं उनकी लकी चार्म
रैना ने धोनी के लिए अपनी भावनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि भारत के लिए क्रिकेट खेलते हुए उन्होंने बहुत बड़ा योगदान दिया है जिसके लिए मैं उनका सम्मान करता हूं। आपको बता दें कि क्रिकेट जानकरों से लेकर पूर्व क्रिकेटर भी धोनी के जगह कोहली को कप्तान बनाने की वकालत कर चुके हैं। पूर्व डायरेक्टर रवि शास्त्री भी धोनी की जगह कोहली को कप्तानी सौंपने के पक्ष में बात कह चुके हैं।