IPL सूखा विवाद पर क्या बोले विराट कोहली ?
नयी दिल्ली। महाराष्ट्र सूखे की मार झेल रहा है। ऐसे में महाराष्ट्र में होने वाले आईपीएल मैचों पर संकट मंडराने लगा है। आईपीएल मैचों को लेकर चल रहे विवाद पर रॉयल चैलेंजर बैंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वो बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।
विराट ने कहा कि अगर संभव हुआ तो निश्चित तौर पर समाधान निकलेगा। उन्होंने कहा कि आपसी सहमति से सही फैसला होगा। विराट ने कहा कि इस मसले पर मेरा नजरिया बहुत अधिक मायने नहीं रखता है। इस विवाद को सुलझाने के लिए शीर्ष अधिकारियों को आपस में बैठकर सहमति से निर्णय करना होगा। आपको बता दें कि महाराष्ट्र सूखा से ग्रस्त है।
यहां होने वाले आईपीएल मैचों के लिए पानी के इस्तेमाल को लेकर विवाद उठा। जिसके बाद कहा जा रहा था कि आईपीएल मैच महाराष्ट्र से शिफ्ट हो सकता था, लेकिन अब इस बारे में फैसला बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद होना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
