For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

छक्का खाने से पहले क्या चल रहा था दिमाग में, अश्विन ने अब किया खुलासा

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने खुलासा किया कि इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे क्वालीफायर में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रोमांचक आखिरी ओवर के दौरान उनके दिमाग में क्या चल रहा था। अश्विन ने आखिरी ओवर में रोमांच बनाने के बाद 5वीं गेंद पर छक्का खा लिया जिस कारण दिल्ली 3 विकेट से हारकर फाइनल की दाैड़ से बाहर हो गई।

केकेआर, जो वेंकटेश अय्यर और शुभमन गिल के बीच 96 रनों के सनसनीखेज ओपनिंग साझेदारी के बाद पीछा करने के दौरान क्रूज़ मोड में थे, अचानक 23 गेंदों में छह विकेट खोने के कारण लय को खो दिया और एक बने हुए मैच पर अपनी पकड़ ढीली कर दी। 123/1 से 130/7 पर खिसकने के बाद, नाइट राइडर्स को स्ट्राइक पर राहुल त्रिपाठी के सहयोग से अंतिम दो गेंदों में 6 रन चाहिए थे। अश्विन, जिन्होंने शाकिब अल हसन और सुनील नरेन दोनों को लगातार गेंदों पर आउट किया था, ने एक छोटी शॉर्ट वाइड गेंद फेंकी, जिसे शार्दुल ने आसानी से 6 रन के लिए भेज दिया।

अश्विन ने अपने आधिकारिक यूट्यूब पर हाल ही में एक वीडियो बातचीत में कहा, "पहली चार गेंदें, मैंने ज्यादा नहीं सोचा और यह काम कर गया। और, पांचवीं गेंद से पहले, मैंने सोचा 'आह, हम जीत गए हैं। फिर मैंने ओस के बारे में सोचते हुए शॉर्ट गेंद फेंकने के बारे में सोचा ताकि गेंद नीचे ही रहे। यही वजह है कि मैंने इसे थोड़ी शॉर्ट गेंदबाजी की। त्रिपाठी ने मुझे पहले कभी चौका नहीं मारा। दुर्भाग्य से हमारे लिए यह गलत समय पर आया।"

यह भी पढ़ें- ये हैं IPL में सबसे ज्यादा बार फाइनल में पहुंचने वाली टीमें, CSK टाॅप पर

प्लेऑफ में प्रवेश करने के बाद दिल्ली को क्वालिफायर 1 में चेन्नई सुपर किंग्स से हार मिल गई थी। दिल्ली ने लीग मैचों में 10 जीत के साथ 20 अंक बटोरते हुए दूसरे स्थान पर कब्जा किया था। हांलाकि युवा टीम अंतिम बड़े मैचों में दवाब से निकलने में असमर्थ दिखी। कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने स्वीकार किया कि टूर्नामेंट में उनकी टीम के आउट होने का यह पहला उदाहरण था।

पोंटिंग ने कहा, "मुझे लगता है कि वो वास्तव में एकमात्र ऐसा मैच है जिसमें मुझे लगता है कि हमें पस्त किया गया है। हमने आज अच्छी बल्लेबाजी नहीं की, हमें पावरप्ले में पर्याप्त रन नहीं मिले, हमने नियमित रूप से विकेट भी गंवाए। हमारी बल्लेबाजी पारी के बीच में। अगर अंत में हेटमायर और श्रेयस का योगदान ना मिलता, तो हम 130 के आसपास कहीं भी नहीं देख रहे थे। हमने जिस तरह से शुरूआती खेल दिखाया था, उसके बाद ऐसे खत्म करना हमारे लिए निराशाजनक है।''

Story first published: Friday, October 15, 2021, 18:21 [IST]
Other articles published on Oct 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+