WTC फाइनल में एक कमेंटेटर के तौर पर क्या होने जा रही है दिनेश कार्तिक की रणनीति
नई दिल्लीः दिनेश कार्तिक भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने जा रहे आईसीसी विश्व कप टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में बतौर कमेंटेटर दिखाई देंगे। यह मुकाबला इसी महीने 18 जून को साउथेंप्टन में हो रहा है जहां पर भारतीय क्रिकेटर एक नए रोल के लिए उत्साहित हैं। दिनेश कार्तिक का मानना है कि वे दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के साथ खेल चुके हैं और उनका एक नजरिया बन चुका है कि वे किस तरीके से सोचते हैं और किस तरीके से उनकी रणनीति बनती है।
दिनेश कार्तिक ने द हिंदू से बात करते हुए बताया कमेंट्री करना मेरे लिए एक भाग्य की बात थी। मुझे लगता है कि मैं मैं दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के साथ खेला हूं मुझे पता है कि वह किस तरीके से सोचते हैं और मैं उनका दिमाग पढ़ने की कोशिश करूंगा।"
कार्तिक का मानना है कि भारतीय टीम के पास मजबूत तेज गेंदबाजी अटैक है इस बात पर कोई भी कारण दिखाई नहीं देता कि टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप क्यों नहीं जीत पाएगी। वही अपने प्रोफेशनश क्रिकेट के बारे में बात करते हुए कार्तिक ने बताया कि वह अभी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के लिए उत्सुक हैं। कार्तिक जुलाई 2019 के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी नहीं कर पाए हैं। उनकी उम्र 36 साल हो गई है और कहीं न कहीं बैटिंग पहले जैसी नहीं रही है हालांकि उनकी कीपिंग और फिटनेस में कोई दिक्कत नहीं है। दिनेश कार्तिक अभी तक भारत के लिए 26 टेस्ट 94 वनडे इंटरनेशनल और 32 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने सभी फॉर्मेट में एक शतक और 16 अर्धशतक लगाते हुए 3176 रन बनाए हैं जबकि विकेट के पीछे उन्होंने अट्ठारह बार स्टंपिंग की है और 135 बार कैच ले चुके हैं।
कार्तिक को पता है कि अब भारत के लिए कभी भी टेस्ट क्रिकेट शायद ही खेल पाए लेकिन उनका भरोसा है कि वह आईसीसी T20 वर्ल्ड कप के लिए जरूर बुलाया जा सकते हैं जो कि इस साल होने जा रहा है जिसकी मेजबानी बीसीसीआई करेगा लेकिन जगह अभी तक तय नहीं हो पाई है कि यह भारत में होगा या फिर संयुक्त अरब अमीरात में। कार्तिक अब युवा तो नहीं रहे लेकिन वे कहते हैं कि अब हम ऐसे समय में जी रहे हैं जहां पर फिटनेस ही किसी खिलाड़ी की उम्र का पैमाना होना चाहिए। अगर आप फ़िटनेस टेस्ट लगातार पास करते रहते हैं तो आपको इंडिया की टीम में चुना जाना चाहिए। अगर आप फिट है तो उम्र का कोई सवाल आता ही नहीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
