नई दिल्लीः आज ही के दिन ये 127 किलो का भारी खिलाड़ी अपना 50वां जन्मदिन रहा है जो क्रिकेट के मैदान पर ऐसा उछला था कि आईसीसी को भी कहना पड़ा है कि 2007 में ये आदमी किसी फुर्तीले हिरण की भांति हवा में गोते ले रहा था। यह वो विश्व कप था जो भारत के लिए बुरे सपने सरीखा साबित हुआ क्योंकि टीम इंडिया लीग स्टेज को भी पार नहीं कर सकी। यह शर्मनाक था और इससे भी दिलचस्प बात यह हुई कि भारत के ही खिलाफ बरमूडा के भारी खिलाड़ी ने ऐसा कैच लपका जो आज भी याद किया जाता है। इस कैच ने बरमूडा के ड्वेन लीवरॉक को रातोंरात स्टार बना दिया। भारतीय सलामी बल्लेबाज रॉबिन उत्थापा को आउट करने के लिए क्रिकेटर का एक हाथ से गोता लगाने वाला कैच आईसीसी ने फिर से शेयर किया है।
लीवरॉक आज यानी 14 जुलाई को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर 19 मार्च, 2007 को भारत और बरमूडा के बीच लीग मैच के दौरान फील्डिंग में जादू दिखाने के लिए सुर्खियों में है।
127 किग्रा में, लीवरॉक 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक वजन वाले खिलाड़ी थे। हालांकि, उनका रिकॉर्ड बाद में 140 किग्रा के रहकीम कॉर्नवाल ने तोड़ा, जो वेस्टइंडीज के लिए खेलते हैं।
लीवरॉक स्लिप में खड़े थे और भारत बैटिंग कर रहा था। दूसरे ओवर की पहली गेंद के दौरान, उत्थापा ने गेंद पर ऐज दे दिया, और लीवरॉक ने एक हाथ से अविश्वसनीय कैच लेने के लिए अपनी दाहिनी ओर गोता लगाया।
लीवरॉक का सेलिब्रेशन भी यादगार बन गया। अविश्वसनीय कैच के बाद उनके साथियों ने उन पर छलांग लगा दी। लीवरॉक ने उथप्पा को मलाची जोंस की गेंद पर आउट किया। हालांकि लीवरॉक ने मैच में सबसे ज्यादा रन दिए। उन्होंने अपने 10 ओवरों में 96 रन देकर युवराज सिंह का सिर्फ एक विकेट लिया। भारत ने कुल 413 रन बनाए और बरमूडा टीम को 156 रनों पर समेट दिया, मैच को 257 रनों से जीत लिया।
“He’s flown like a gazelle” 🎙️
— ICC (@ICC) July 14, 2021
On his birthday, relive Dwayne Leverock’s classic catch at the 2007 @cricketworldcup 📽️ pic.twitter.com/CKDvB7Qynp
लीवरॉक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले बरमूडा के लिए 32 वनडे और 34 टी20 मैच खेले। इस बीच, भारत अपने तीन लीग मैचों में से दो हारने के बाद 2007 विश्व कप से बाहर हो गया था।