
फिंच ने माइकल गफ से पूछा- क्या करूं अब
40 वर्षीय गफ ने अब तक 2019 और 2020 में दो हालिया भारत-ऑस्ट्रेलिया द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला सहित 62 एकदिवसीय मैचों में अंपायरिंग की है। उन्होंने फिंच के साथ की गई बातचीत को याद करते हुए कहा कि भारतीय रन-मशीन तब अपने चरम पर थी।
नस्लीय भेदभाव पर डैरेन सैमी के सपोर्ट में आए क्रिस गेल, कहा- यह खेल में मौजूद है
"मुझे याद है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक मैच हुआ था, और विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बड़ी साझेदारी कर रहे थे," गफ ने विजडन क्रिकेट मंथली को बताया।

अंपायर ने कहा- आप अपने दम पर हो अब
"मैं स्क्वायर-लेग पर एरोन फिंच के बगल में खड़ा था और उन्होंने मुझसे कहा, इन दो महान खिलाड़ियों को देखना कितना अविश्वसनीय था।"
फिर उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं उनको कैसे गेंदबाजी करता! मैंने उसकी तरफ देखा और कहा, 'मैं अपने काम में ठीक हूं, अब आप अपने दम पर हो'।
गफ जिस बारे में बात कर रहे हैं वह शायद इस साल जनवरी में बेंगलुरु में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच था। तब कोहली (89) और रोहित (119) ने दूसरे विकेट के लिए 137 रन की मैच जीतने वाली साझेदारी की, क्योंकि भारत ने 286 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट से जीत हासिल की और श्रृंखला 2-1 से सील कर दी।

एक ऑफ स्पिनर रह चुके हैं गफ-
अपने खेल करियर के दौरान, गफ ने डरहम के लिए 67 प्रथम श्रेणी खेलों में भाग लिया। एक ऑफ स्पिनर के रूप में, गफ ने 30 प्रथम श्रेणी के विकेट और 21 लिस्ट ए विकेट लिए। फिलहाल दुनिया के अधिकांश क्रिकेटरों की तरह से भारतीय खिलाड़ी भी कोरोनावायरस महामारी के कारण लॉकडाउन में है, हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जुलाई में लौटने की संभावना है जब वेस्टइंडीज तीन टेस्ट और इतने ही टी 20 के लिए इंग्लैंड का दौरा करता है।
आईपीएल 2020 को भी महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
