पाक हॉकी टीम से 7 प्रमुख खिलाड़ियों की छुट्टी
पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने 18 सदस्यीय टीम की घोषणा करते हुए हालांकि यह कहा कि तीन प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया गया है लेकिन यह माना जा रहा है कि इन खिलाड़ियों को मार्च में भारत में खेले गए हीरो होंडा एफआईएच विश्व कप में खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
12 टीमों की इस प्रतियोगिता में पाकिस्तानी टीम अंतिम स्थान पर रही थी। रेहान, शकील और अब्बास के अलावा मलेशिया नहीं जा पाने वाले खिलाड़ियों में कप्तान जीशान अशरफ, अख्तर अली और मोहम्मद वसीम भी शामिल हैं। वसीम ने व्यक्तिगत कारणों से मलेशिया नहीं जाने की मजबूरी जताई थी और गोलकीपर सलमान अकबर ने ट्रायल में हिस्सा नहीं लिया था।
30 वर्ष के फुल बैक मोहम्मद इमरान को टीम की कमान सौंपी गई है। इपोह में पाकिस्तान और भारत के अलावा विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, मेजबान मलेशिया, चीन और मिस्र की टीमें शिरकत करेंगी।
पाक टीम इस प्रकार है : मोहम्मद इमरान, इमरान शाह, इमरान बट्ट, आमिर शाहजाद, कासिफ अली, मोहम्मद इरफान, फरीद अहमद, मोहम्मद राशिद, जीशान अली, मोहम्मद तौशीक, वकाश शरीफ, शफाकत रसूल, अब्दुल हसन खान, मोहम्मद जुबैर, मोहम्मद रिजवान, अंदुल कयूम, कासिफ अली और उमर भुट्टा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications