For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने युवराज को धमकी देते हुए कहा- मैं तेरा गला काट दूंगा

नई दिल्ली। हर कोई जानता है कि युवराज सिंह ने क्रिकेट जगत में अपनी पहचान एक ही ओवर में लगातार 6 छक्के जड़कर बनाई थी। लेकिन इन छक्कों को लगाने में युवराज ने दम तो दिखाया था लेकिन साथ में विरोधी टीम के एक खिलाड़ी ने भी उन्हें ऐसा करने के लिए उक्साने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जी हां, युवराज ने आज से 13 साल पहले यानि की 2007 में हुए पहले टी20 विश्व कप के दाैरान इंग्लैंड के खिलाफ 6 छक्के जड़े थे। लेकिन इन छक्कों की बरसात से पहले एंड्रयू फ्लिंटाॅफ ने युवराज को गला काट देने की धमकी दी थी, जिसके बाद पंजाब के इस शेर ने बल्ले से जवाब देते हुए लगातार 6 छक्के लगा दिए।

फ्लिंटॉफ ने इसलिए दी गला काटने की धमकी

फ्लिंटॉफ ने इसलिए दी गला काटने की धमकी

युवराज ने इस किस्से का का जिक्र स्पोर्ट्स तक के साथ लाइव वीडियो चैट के दाैरान किया। उन्होंने बताया कि कैसे फ्लिंटाॅफ से उनकी भिड़ंत हुई और फिर 6 छक्के लगे। युवराज ने कहा, ''ईमानदारी से कहूं तो मेरे दिमाग में ऐसा ख्याल नहीं था कि मैं 6 छक्के लगाउंगा। एंड्रयू फ्लिंटॉफ से जो मेरी बहस हुई, उससे मुझे बहुत गुस्‍सा आया। मैंने फ्लिंटॉफ के ओवर में लगातार दो चौके जमाए थे। ये उसे बर्दाश्त नहीं हुआ। ओवर खत्‍म होने के बाद मैं धोनी से बात करने जा रहा था। तब उसने मुझे कहा कि ये बेकार शॉट था। हम दोनों के बीच फिर बहस शुरू हो गई। हमने एक-दूसरे को उलटा-सीधा कहा। फिर फ्लिंटॉफ ने मुझे धमकी देते हुए कहा कि बाहर आ मैं तेरा गला काट दूंगा। मैंने भी जवाब देते हुए कहा कि तुम मेरे हाथ में यह बैट देख रहे हो। बाहर की बात तो बाद में, पता है न कि बल्‍ला कहां जाएगा। फिर अंपायरों ने आकर बीच-बचाव किया। मैंने उन्‍हें बताया कि विवाद की शुरुआत फ्लिंटॉफ ने की।''

फिर मुझे लगा कि मेरा दिन है

फिर मुझे लगा कि मेरा दिन है

फ्लिंटाॅफ से भिड़ंत के बाद युवराज गुस्से में थे। उन्होंने आगे कहा, ''इसके बाद मैं काफी उत्‍तेजित हो गया था। मेरे दिमाग में तब गेंद को मैदान से बाहर मारने का विचार आने लगा। लकी रहा कि ब्रॉड की पहली ही गेंद पर छक्‍का जमाने में कामयाब हुआ। आज भी जब पहली गेंद पर जमाया छक्‍का देखता हूं तो विश्‍वास नहीं होता कि इतना लंबा छक्‍का कैसे चला गया। मुझे लगता है कभी-कभी कि कैसे ये मार दिया। फिर दो छक्‍के और लगे। चौथा छक्‍का प्‍वाइंट पर गया। मैंने प्‍वाइंट पर चौका नहीं जमाया था, वो छक्‍का चला गया। मुझे लगा क‍ि मेरा दिन है।''

फ्लिंटॉफ पर आया गुस्सा उतरा ब्राॅड पर

फ्लिंटॉफ पर आया गुस्सा उतरा ब्राॅड पर

बता दें कि युवराज ने अपना गुस्सा तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राॅड पर उतारा। उन्होंने ब्राॅड के ओवर में लगातार 6 छक्के जड़कर फ्लिंटाॅफ को करारा जवाब दिया। इसी के साथ युवराज अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में एक ही ओवर में लगातार 6 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे, जो रिकाॅर्ड अभी तक भी कायम है। इसी विश्वकप में युवराज ने अपनी इस पारी के दौरान केवल 12 गेंद पर अर्धशतक पूरा करके एक नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया था। वे सिर्फ टी20 ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम गेंद पर अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए थे।

Story first published: Monday, April 20, 2020, 17:10 [IST]
Other articles published on Apr 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+