17 साल के छोरे सचिन को पहली नजर में दिल दे बैठी थीं 22 साल की अंजलि
नई दिल्ली। अक्सर आपने फिल्मों में देखा और नॉवेल में पढ़ा होगा कि लोगों को पहली नजर में प्यार हो जाता है लेकिन रीयल लाइफ में ऐसा कम ही होता है और अगर होता है भी तो लोग उसे सरेआम बयां नहीं करते हैं लेकिन जिसकी दिल पानी की तरह साफ हो वो अपनी मोहब्बत के बारे में बात करते हुए हिचकता भी नहीं है। आप समझ गये होंगे कि हम बात कर रहे हैं बैटिंग मैस्ट्रों सचिन तेंदुलकर और उनकी पांच साल बड़ी पत्नी अंजलि की।
जिनके मोहब्बत के किस्से पूरी दुनिया में फेमस है। बुधवार को सचिन की बुक 'प्लेइंग इट माई वे' की लांचिंग में सचिन की पत्नी अंजलि ने अपने दिल के जज्बात लोगों से बयां किये। अंजलि ने कहा कि सचिन बहुत शर्मिले थे। अंजलि ने सचिन को पहली बार मुंबई हवाई अड्डे पर देखा था, जहां वो अपनी सहेली के साथ अपनी मां को लेने गईं थीं। तब मेरी सहेली ने मुझे बोला.. पहचाना तुमने कौन है ये.. अरे यही तो है इंडियन क्रिकेट का वंडर ब्वॉय सचिन तेंदुलकर।
सचिन को पहली नजर में दिल दे बैठीं थीं अंजलि
अंजलि ने कहा तब मैंने गौर से सचिन की तरफ देखा और बस उन्हें देखती ही रह गईं। यह बहुत क्यूट लग रहे थे, अंजलि ने कहा मुझे उस समय कुछ याद ही नहीं रहा और मैं सचिन के पीछे सचिन-सचिन चिल्लाते हुए भागने लगी। यहां तक कि मुझे यह भी याद नहीं रहा कि मैं हवाई अड्डे पर अपनी मम्मी को लेने आयी हूं।
इसके बाद तो मेरी दीवानगी सचिन के तरफ बढ़ने ही लगी और मैंने बड़े जतन करके सचिन का फोन नंबर हासिल किया और मैंने ही पहले सचिन को फोन किया और मैं लकी थी कि मेरा फोन सचिन ने ही उठाया। इसके बाद ही हमारी बातें आगे बढ़ीं। अंजलि ने कहा कि मुझे सचिन की वो टीशर्ट अभी भी याद है जो उन्होंने हवाई अड्डे पर पहनी थीं और इसलिए ही वो टीशर्ट मैंने आज भी संभाल कर रखी है।
अंजलि जब यह सारी बातें लोगों से कह रही थीं तो सचिन का चेहरा शर्म से लाल हो गया था। उनकी मोहब्बत को उनकी आंखों में आसानी से पढ़ा जा सकता था। अंजलि के बाद सचिन ने भी कहा कि हां अंजलि बहुत अच्छी, खूबसूरत, समझदार हैं, तभी तो मैं इनके साथ आगे बढ़ता गया लेकिन अपनी शादी की बात करने की हिम्मत तो मुझमें थी ही नहीं इसलिए अंजलि ने ही शादी की बात मेरे घरवालों से की। मेरे घर पर लड़कियों का आना-जाना मना था इसलिए अंजलि पहली बार मेरे घर पत्रकार बनकर आयी थीं लेकिन मेरी ओर से अंजलि को स्पेशल ट्रीटमेंट देने पर मेरे घरवाले समझ गये कि अंजलि पत्रकार नहीं कुछ और है।
मालूम हो कि अंजलि मेहता, सचिन तेंदुलकर से पांच साल बड़ी हैं और वो डॉक्टर थीं। जब अंजलि-सचिन की बात मीडिया में आयीं थीं तो कई लोगों ने इसे मिस-मैच कपल कहा था लेकिन दोनों के प्यार ने सबको झूठा साबित कर दिया। अंजलि ने सचिन के लिए अपना प्रोफेशन तक छोड़ दिया और उनकी हमसाया बनकर उनके साथ चलती रहीं और आज भी चल रही हैं। सचिन-अंजलि के दो बच्चे सारा और अर्जुन हैं। आप सचिन की शिद्दत का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि क्रिकेट की दुनिया के बादशाह और हाईली डिमांडेड होने पर भी सचिन का नाम अंजलि के अलावा किसी और से नहीं जुड़ा। सचिन केवल अंजलि के थे, हैं और हमेशा रहेंगे।
सचिन ने अपनी प्रेमकहानी का पूरा जिक्र अपनी बुक 'प्लेइंग इट माई वे' में किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
