कोहली ने ऐसी की बॉलरों की पिटाई कि अनुष्का पिटने लगीं ताली पर ताली
मेलबर्न। भारत-आस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट इस समय मेलबर्न में चल रहा है जिसमें इंडिया की हालत पतली ही कही जा रही है लेकिन इस मैच में कई ऐसे मौके आये हैं जिसका जिक्र काफी देर तक मीडिया में होता रहेगा।
जिसमें सबसे अहम रहेगा मैदान पर भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली का चमत्कारी प्रदर्शन जिसके चलते भारतीयों को गेम में मजा आ रहा है। लेकिन केवल विराट की बैटिंग ही इस समय मीडिया में हेडलाइन नहीं है बल्कि इस समय उनके हाईलाइट होने की एक बड़ी वजह है अभिनेत्री अनुष्का शर्मा।
जो कि इन दिनों आस्ट्रेलिया में विराट के साथ ही हैं। मंगलवार को जब मेलबर्न टेस्ट के पांचवें दिन मंगलवार को जब कोहली ने भारतीय पारी को सम्भालने के प्रयास में अर्धशतक पूरा किया, तब विशेष दीर्घा में मौजूद अनुष्का ने जमकर तालियां बजाई और यही नहीं वो चिल्ला-चिल्ला कर विराट-विराट चिल्ला रही थीं। अनुष्का के इस एक्साइटेड रूप को देखकर हर कोई हतप्रभ रह गया।
हालांकि विराट को शायद अनुष्का की इस अदा का अंदाजा था तभी तो उन्होंने फीफ्टी पूरा करने के बाद सीधे अपना बल्ला अनुष्का की ओर दिखाया और उसके बाद उन्हें अपने साथियों की याद आयी और तब उन्होंने उनका अभिवादन स्वीकार करने के लिए अपना बल्ला उनकी ओर घुमाया। विराट-अनुष्का की यह प्रेम-कहानी केवल हिंदुस्तानी मीडिया में ही नहीं छायी है बल्कि इन दिनों दोनों हॉट लव-बर्ड्स की बातें आस्ट्रेलिया मीडिया में भी काफी हो रही हैं।
इससे पहले भी जब विराट ने पहली पारी में अपने करियर का नौंवा शतक जड़ा था तो भी उन्होंने सबके सामने अनुष्का की ओर इशारा करते हुए 'फ्लाइंग किस' दिया था।तीसरे टेस्ट में चायकाल के ठीक बाद जब कोहली रायन हैरिस की गेंद पर जोए बर्न्स के हाथों लपके गए, तब अनुष्का के चेहरे की निराशा देखने लायक थी। वह उनकी ही निराश दिख रही थीं, जितना कि भारतीय खेमा नजर आ रहा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
