For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऑस्ट्रेलिया का वो रिकॉर्ड जिसे तोड़ पाना है नामुमकिन, एक ही दिन में बनाये थे 721 रन

नई दिल्ली। मौजूदा समय में क्रिकेट काफी बदल गया है। पहले की तुलना में खेल और खिलाड़ियों के खेलने का तरीका काफी बदल गया है। अगर यह कहा जाये कि मौजूदा समय में क्रिकेट पहले की तुलना में काफी तेज और आक्रामक हो गया है तो यह कहना गलत नहीं होगा। खासतौर में क्रिकेट में बदले हुए सीमित ओवर्स प्रारूप को चलते, जब से टी20 क्रिकेट का आगाज हुआ है तब से यह खेल गेंदबाजों से ज्यादा बल्लेबाजों के पक्ष में हो गया है। हालांकि इतना तेज होने के बावजूद क्रिकेट इतिहास में एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे 72 साल पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बनाया था और उसे तोड़ पाना आज के समय में भी लगभग नामुमकिन है।

और पढ़ें: पूर्व चयनकर्ता ने बताया कैसे हो सकता है धोनी का बेहतर इस्तेमाल, इस नंबर पर करें बैटिंग

1948 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की काउंटी टीम एसेक्स के बीच खेले गये इस मैच की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि जिसके सामने आज के मैच भी पानी भरते नजर आते। अगर आपसे पूछा जाये कि किसी फर्स्ट क्लास मैच में एक दिन के अंदर कितने रन बन सकते हैं, वो भी 1948 में जब बल्लेबाज रन बनाने से ज्यादा विकेट बचाने में विश्वास रखते थे तो आपका जवाब होगा की शायद 300-400, लेकिन आपको यह जानकर हैरान होगी कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 721 रन बनाये थे।

इंग्लैंड के सदन-ऑन-सी पर खेले गये मुकाबले के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने काउंटी एसेक्स के खिलाफ 15 मई 1948 को एक ही दिन में 721 रन बनाये थे वो भी सिर्फ 129 ओवर में खेलकर जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है। यह विश्व रिकॉर्ड भी कायम है जिसका टूट पाना आज भी मुश्किल है।

और पढ़ें: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद बढ़ी हसन अली की परेशानी, अब करवाना पड़ सकता है ऑपरेशन

इस मैच में डॉन ब्रैडमैन ने सिर्फ 125 मिनट खेलकर 187 रनों की पारी खेली, जबकि लॉक्सटन ने 120, सैगर्स ने 104 नाबाद, बिल ब्राउन ने 153 रन और सलामी बल्लेबाज बार्नेस ने 79 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने मैच के दूसरे ही दिन एसेक्स को सिर्फ 83 और 187 रनों पर समेट दिया था। ऑस्ट्रेलियाई को पारी और 451 रन से जीत हासिल हुई।

Story first published: Saturday, May 16, 2020, 14:44 [IST]
Other articles published on May 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+