For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Asia Cup: भारत पर बांग्लादेश की इन ओछी हरकतों ने जब क्रिकेट जगत को किया था शर्मसार


नई दिल्ली। एशिया कप 2018 का मुकाबला अब अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है। जब इस सीरीज की शुरुआत हुई थी तो उससे पहले कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन अनुमान और अटकलों से कई उलट मुकाबले इस सीरीज में देखने को मिले। वहीं इस सफर में भारत की अगर बात करें तो भारत ने इस सीरीज में अब तक 5 मुकाबले खेले और 4 में उसे जीत का स्वाद चखना पड़ा, वहीं अफगानिस्तान की टीम ने मुकाबला टाई करवाया। अब भारत की नजर एशिया विजेता बनने पर होगी, वहीं उसका सामना बांग्लादेश के साथ होगा। ऐसे में कुछ ऐसी कही-अनकही बातें सभी दर्शकों के मन में जरूर होंगी जब भारत-बांग्लदेश का सामना हुआ होगा। ऐसे ही कुछ किस्सों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- एशिया कप 2018 : जब धोनी बनने के चक्कर में सरफराज को उठाना पड़ा नुकसान, देखें VIDEO

जब धोनी की सिर कटी हुई तस्वीर ने मचाया था तूफानः

जब धोनी की सिर कटी हुई तस्वीर ने मचाया था तूफानः

इससे पहले जब एशिया कप का आयोजन हुआ था तो उसमें एक बड़ा परिवर्तन ये था कि यह फॉर्मेट टी-20 था न कि 50-50, ऐसे में धोनी की कप्तानी में भारत ने इस सीरीज में भी धमाल मचाया था, और फाइनल में उसका मुकाबला बांग्लादेश के साथ ही था। ऐसे में उन दिनों इस खिताबी जंग से पहले बांग्लादेशी फैंस ने एक ऐसी हरकत की जो बर्दाश्त करने लायक नहीं थी। बांग्लादेशी फैंस ने टीम इंडिया के धोनी का ऐसा पोस्टर बनाया जिसमें उनकी कटी हुई गर्दन बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ तस्कीन अहमद के हाथों में थी। हालांकि इस तस्वीर की क्रिकेट जगत में काफी आलोचना भी हुई थी।

2015 में भी की थी शर्मनाक हरकतः

2015 में भी की थी शर्मनाक हरकतः

बांग्लादेश के खिलाड़ियों की ये पहली हरकत नहीं है जब उन्होंने कुछ ऐसा किया हो बल्कि इससे पहले जब बांग्लादेश ने भारत को वनडे सीरीज में शिकस्त दी थी तो जीत के जश्न में डूबे बांग्लादेश के प्रशंसकों ने क्रिकेट और खेल की मर्यादा को शर्मसार किया था और टीम इंडिया की ऐसी तस्वीर बनाई थी जहां खिलाड़ियों के आधे बाल और मूंछे गायब थीं। इसकी भी खासा आलोचना हुई थी।

भारत ने सिखाया था सबकः

भारत ने सिखाया था सबकः

टीम इंडिया की ये खास बात है कि वो आलोचना और ऐसी ओक्षी हरकतों का जवाब जरूर देती है लेकिन इस तरह की शर्मनाक हरकतों के साथ नहीं बल्कि अपनी प्रतिभा के दम पर। भारत ने 2016 के फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को करारी शिक्सत दी और खिताब पर कब्जा किया। ऐसे में एक बार फिर भारत-बांग्लादेश के बीच एशिया का चैंपियन बनने की जंग होगी। दोनों के बीच यह मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। ऐसे में बेहद रोमांचक होने वाले इस मुकाबले में देखने होगा कि दोनों टीमें किस रणनीति के तहत मैदान में उतरती हैं।

Story first published: Thursday, September 27, 2018, 17:03 [IST]
Other articles published on Sep 27, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+