रियो ओलंपिक में वेटलिफ्टर के साथ हादसा, LIVE मैच में टूटी कोहनी, देखें वीडियो
नयी दिल्ली। रियो ओलंपिक में लाइव मैच के दौरान खिलाड़ी के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। आर्मेनिया के वेटलिफ्टर एंड्रेनिक कारापेतियान के साथ खेल के दौरान ये हादसा हो गया। एंड्रेनिक प्रतियोगिता में 195 किलोग्राम वजन उठाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वो अपनी इस कोशिश मेम कामियाब नहीं हो सके और अपनी कोहनी तुड़वा बैठे।
20 साल के एंड्रेनिक 77 किग्रा कैटेगरी में यूरोपियन चैंपियन हैं, लेकिन ओलंपिक में खेल के दौरान 195 किलोग्राम का वजह उठाने को दौरान उनकी कोहनी अपनी जगह से खिसक गई, जिसके बाद वो दर्द से बुरी तरह चिल्लाते नजर आए। टुटी हुई कोहनी के साथ उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनका दर्द उनके आंखों से छलक उठा।
रियो ओलंपिक 2016: हवा में स्टंट के दौरान बिगड़ा बैलेंस, बुरी तरह टूटा फ्रेंच जिमनास्ट का पैर, Video
इस घटना की वीडियो देखने वाले लोग भी हैरान रह गए। हलांकि इससे पहले भी रियो ओलंपिक में फ्रांस के जिमनास्ट समिर एट सईद के साथ ऐसा ही एक हादसा हुआ था, जहां उनका पैर बुरी तरह से टूट गया। जिसने भी उस हादसे का वीडियो देखा सन्न रह गया। देखें वीडियो...
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
