चौथे टेस्ट में इंग्लैंड मजबूत
केनिंगटन (इंग्लैंड), 9 अगस्त: ब्रिट ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भले ही दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को ऑल आउट कर दिया, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज इंग्लैंड के बल्लेबाजों से पार नहीं पा सके।
दक्षिण अफ्रीका को सस्ते में निपटाने के बाद इंग्लैंड ने मजबूत पारी खेलते हुए 316 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। इंग्लैंड को मजबूती देने में बल्लेबाज के पीटरसन सबसे ज्यादा योगदान रहा।
पीटरसन ने 137 गेंदों पर 15 चौके लगाते हुए शतकीय पारी खेली। पीटरसन के 100 रन के अलावा पॉल कॉलिंगवुड ने 61 और ए कुक ने 39 रन बनाकर स्कोर बोर्ड को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया। हालांकि इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज ए स्ट्रॉस और मध्यमक्रम के एंड्रयू फ्लिंटॉफ सस्ते में निपट गये।
इंग्लैंड ने यह स्कोर 95।2 ओवर में खड़ा किया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक 5 विकेट एम एंटिनी ने लिये। वहीं विकेट जैक्वस कालिस ने 3 विकेट झटके। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज अथक प्रयास के बाद भी इंग्लैंड के बल्लेबाजों को 300 का आंकड़ा पार करने से नहीं रोक सके।
जवाब में उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले ही ओवर में लड़खड़ा गई। टीम के सलामी बल्लेबाज जीसी स्मिथ पहले ही ओवर में जे एंडरसन की गेंद पर पगबाधा हो गये।
नील मैकेंजी और एच अमला इस समय मैदान पर डटे हुए हैं। खबर लिखे जाने तक मैकेंजी ने 9 और अमला ने 26 रन बना लिये थे, जबकि दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 1 विकेट पर 37 रन था।
इससे पहले मैच पहले दिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को 194 के स्कोर पर सस्ते में निपटा दिया। सधी हुई गेंदबाजी कर इंग्लैंड के जे एंटरसन ने सर्वाधिक तीन विकेट लेकर अपनी टीम को सम्मानजनक स्थिति पर पहुंचाया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका का का एक भी बल्लेबाज पचास के ऊपर रन नहीं बना सका। सर्वाधिक 43 रन जीसी स्मिथ ने बनाये, जबकि मैकेंजी (17), कालिस (2) और ए जी प्रिंस (4) तीनों सस्ते में निपट गये।
इंग्लैंड के गेंदबाजों में एस हरमिसन, एस ब्रॉड और मॉन्टी पनेसर ने दो-दो विकेट झटके। पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका ने 64.5 ओवर खेलते हुए 194 रन पर ऑल आउट हो गई।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications