For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के मैच के दौरान नग्न मैदान में दौड़ा फैन

पर्थ। आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ में वनडे मैच के दौरान एक फैन नग्न अवस्था में ही मैदान में दौड़ने लगा, इस दौरान मैदान में 55000 दर्शक मौजूद थे, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी उसे पकड़ने के लिए मैदान पर दौड़ते रहे। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस दौरान टीवी पर कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर इस पूरी घटना की कमेंट्री काफी दिलचस्प अंदाज में करते रहे। इस दौरान कमेंट्री कर रहे माइकल स्लेटर ने कहा कि हमें काफी सारे फील्डर मिल गए हैं, उसमे से एक फील्डर हड्डियों के रंग का कपड़ा पहने हुए है।

मैदान में नग्न होकर दौड़ रहे फैन को पकड़ने के लिए सेक्युरिटी गार्ड काफी कोशिश करते रहे, लेकिन फैन उन्हें चकमा देने में सफल रहा। इस दौरान यह फैन लोगों के बीच अपना हाथ हिलाकर अभिनंदन कर रहा था। जिसकी वजह से मैच को बीच में ही रोकना पड़ा। लेकिन आखिरकार कुछ देर की मशक्कत के बाद सुरक्षाकर्मियों को उसे पकड़ने में सफलता मिली। तीन सुरक्षाकर्मियों ने युवक को मुक्का मारकर गिरा दिया और उसे पकड़ लिया

जबतक सुरक्षाकर्मी युवक को पकड़ते तबतक वह दो बार मैदान के चक्कर लगा चुका था और वह पिच के पास भी आ गया था, जिसे देखकर वहां मौजूद खिलाड़ी हंस रहे थे। लेकिन यहां दिलचस्प बात यह थी कि मैदान में मौजूद लोग तालियों और हूटिंग से इस पूरी घटना का लुत्फ उठा रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने युवक के हाथ में हथकड़ी पहनाकर उसे कपड़ों से ढकने के बाद मैदान से बाहर ले गए। यह मैच

इसे भी पढ़ें- IPL Auction 2018: अफगानी मुजीब जदरान हुए पंजाब के, प्रीति जिंटा ने कहा-गजब बॉलर है यार..

Story first published: Monday, January 29, 2018, 15:06 [IST]
Other articles published on Jan 29, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+