For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वार्नर की बेटी बनी बल्लेबाज, कहा- 'मैं हूं विराट कोहली', VIDEO हुआ वायरल

नई दिल्ली: आईपीएल ने खिलाड़ियों को बहुत करीब लाया है, इसमें कोई शक नहीं है। डेविड वार्नर जिस तरह से बैन समाप्त होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे, उसने उनका आत्मविश्वास वापस लौटा दिया था। इसके साथ ही वार्नर का भारत और आईपीएल के साथ भावनात्मक कनेक्शन भी खासा मजबूत हो गया था। वार्नर भारत में आईपीएल के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में शुमार हैं और विराट कोहली भारत के सबसे लोकप्रित खिलाड़ी हैं। ऐसे में वार्नर की बेटी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह बल्लेबाजी करती हुई नजर आ रही है।

'मैं विराट कोहली हूं'

'मैं विराट कोहली हूं'

वार्नर की बेटी का नाम इंडी रे है और ऐसा लगता है कि वह बड़ी होने पर विराट कोहली की तरह से बैटिंग करना चाहती है। वार्नर ने ताजा वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें उन्होंने बेटी को बल्लेबाजी करते हुए दिखाया है। इंडी दाए हाथ से बैटिंग कर रही है और उसके पीछे विकेट के तौर पर बैट रखा है। मजेदार बात यह है कि इंदी बल्लेबाजी के दौरान बार-बार जोश में कह रही है- 'मैं विराट कोहली हूं, मैं विराट कोहली हूं।'

वार्नर की बेटी का प्यारा वीडियो

यह वीडियो काफी प्यारा बन पड़ा है जिसको शेयर करते हुए वार्नर भी सरप्राइज हुए हैं। वार्नर कैप्शन में लिखते हैं- 'मैं इस बारे में ज्यादा निश्चित नहीं हूं। इंदी विराट कोहली बनना चाहती है।' इसमें वार्नर ने हंसने वाली इमोजी भी दी हैं। बता दें कि कोहली को बांग्लादेश के खिलाफ चल रही टी 20 इंटरनेशनल (टी 20 आई) श्रृंखला से आराम दिया गया है। क्रिकेट से अपने ब्रेक के दौरान, कोहली ने पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ भूटान में अपना 31 वां जन्मदिन मनाया। 31 वर्षीय कोहली अब बांग्लादेश के खिलाफ 14 नवंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत की अगुआई करेंगे।

विराट कोहली ने किया खुलासा, संन्यास के बाद सीखना चाहते हैं ये एक चीज

शानदार फार्म में वार्नर

शानदार फार्म में वार्नर

वहीं, डेविड वार्नर भी इस समय करियर के बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। सीमित ओवर की क्रिकेट में उनका बल्ला लगातार आग उगल रहा है। खासकर टी-20 प्रारूप में वे लगातार रन बना रहे हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दौरान सर्वाधिक 217 रन बनाए थे जिसमें उनका स्ट्राइक रेट भी 147.62 का रहा था और उन्होंने दो अर्धशतक जमाने के अलावा एक शतक भी बनाया था। हालांकि वार्नर का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ ज्यादा नहीं चल पाया था। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने मेहमानों के खिलाफ आसानी ने टी-20 सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की।

Story first published: Sunday, November 10, 2019, 16:46 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+