For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : ये दो खिलाड़ी ले डूबे दिल्ली कैपिटल्स को, गलती ना करते तो बदल सकता था नतीजा

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स(Delhi Capitals) ने जिस तरीके से प्लेऑफ तक एंट्री मारी थी, उसे देख लगने लगा था कि टीम इस बार खिताब जीतकर इतिहास रचेगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। लीग मैचों में बड़ी-बड़ी टीमों को धाराशाही करने वाली दिल्ली टीम क्वालिफायर-2 मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स(Chennai Super Kings) से हार गई। चेन्नई ने तो फाइनल में जगह बना ली, पर दिल्ली का सपना वहां तक पहुंचने का टूट गया। बात बल्लेबाजी विभाग की करें या फिर फिल्डिंग की, दिल्ली के 'शेरों ने निराश किया। चेन्नई जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी तो पारी के पहले ओवर में ही दिल्ली के 2 फिल्डरों ने विकेट लेने का माैका गंवा दिया। यह माैका हाथ से यूं निकला जैसा कि मानों दिल्ली के हाथ से मैच निकला हो।

ले डूबे ये दो खिलाड़ी

दिल्ली ने चेन्नई को 148 रनों का लक्ष्य दिया था। ऐसा भी नहीं है कि इसे बचाया नहीं जा सकता था। लेकिन पहले ही ओवर में अक्षर पटेल और ट्रेंट बोल्ट ने चेन्नई की ओपनिंग साझेदारी को तोड़ने का माैका गंवा दिया जोकि बाद में हार का सबसे बड़ा कारण बने। चेन्नई के लिए शेन वाॅटसन व फाॅफ डु प्लेसिस ओपनिंग करने आए। दिल्ली की तरफ से पहला ओवर फेंकने आए ट्रेंट बोल्ट। ओवर की तीसरी गेंद का सामना करने खड़े थे वॉटसन थे। उन्होंने पॉइंट की तरफ शाॅट मारा, उधर डु प्लेसिस रन लेने के लिए दाैड़ पड़े। मगर जब देखा कि गेंद फील्डर के हाथ में है तो बीच में ही रुक गए। उधर वॉटसन भी भाग पड़े, फिर रुके। ऐसे में दोनों बीच पिच के बीच में आकर खड़े हो गए। अक्षर पटेल ने पहले गेंद नॉन स्ट्राइक पर फेंकी तो स्टंप्स मिस कर गई। विकेट के पीछे खड़े ट्रेंट बोल्ट ने स्ट्राइक की ओर जा रहे डु प्लेसिस को थ्रो कर रन आउट करना चाहा लेकिन वो भी स्टंप उखाड़ नहीं सके। बोल्ट ने स्टंप्स से इतनी दूर मारी कि पंत की पहुंच से भी बाहर हो गई और बाउंड्री की तरफ चली गई जहां इशांत ने उसे कलेक्ट करके वापस फेंका।

IPL 2019 : दिल्ली कैपिटल्स का सपना तोड़ने पर धोनी का बयान आया सामने, जानिए क्या कहा

यहां विकेट मिलता तो नतीजा और होता

यहां विकेट मिलता तो नतीजा और होता

अगर यहां पटेल और बोल्ट में कोई भी चेन्नई के बल्लेबाज को रन आउट करने में कामयाब हो जाता तो शायद मैच का नतीजा बदल सकता था। वाॅटसन व डु प्लेसिस ने मिले इस माैके का फायदा उठाते हुए चेन्नई की जीत पक्की कर दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 10.2 ओवर में 81 रनों की साझेदारी की। वहीं दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक भी पूरे कर लिए। लेकिन जब दिल्ली के गेंदबाजों ने इन्हें पवेलियन भेजा तो देर हो चुकी थी। हालांकि गेंदबाजों ने जीत की उम्मीद उस समय जरूर जगाई जब सुरेश रैना(11) व महेंद्र सिंह धोनी(9) के बड़े विकेट निकाले। चेन्नई ने मैच 6 गेंदे रहते ही जीता था।

6 विकेट से जीता चेन्नई

6 विकेट से जीता चेन्नई

बता दें कि दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रिषभ पंत के 38 रनों की मदद से जैसे-तैसे 147 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की ओपनर जोड़ी फाॅफ डु प्लेसिस व शेन वाॅटसन की पहले विकेट के लिए हुई 81 रनों की साझेदारी ने दिल्ली की हार निश्चित कर दी। दोनों ने 50-50 रन बनाए जिसकी बदाैलत चेन्नई ने 6 विकेट रहते मैच अपने नाम कर लिया। इनके दोनों ओपनरों ने 50-50 रनों की पारियां खेलीं। अब चेन्नई का फाइनल में मुंबई इंडियंस के साथ 12 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होना है।

IPL 2019 : श्रेयस अय्यर को पता था हम हारेंगे, चेन्नई से मिली हार के बाद दिया बड़ा बयान

Story first published: Saturday, May 11, 2019, 11:59 [IST]
Other articles published on May 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+