For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब धोनी ने श्रीसंत को रोकते हुए कहा- भैया अब सीधे गेंदबाजी करो

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान श्रीसंत और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बीच एक दिलचस्प घटना का खुलासा किया है। यह घटना भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक टी20 मैच के दौरान हुई। दक्षिण अफ्रीका में टी20 विश्व कप जीतने के एक हफ्ते के भीतर ही भारत ने हैदराबाद में एक टी20 मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की मेजबानी की थी।

उथप्पा ने एक ऑनलाइन इवेंट के दौरान कहा, 'हम हैदराबाद में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ खेल रहे थे और मुझे लगता है कि शायद एंड्रयू साइमंड्स या माइकल हसी रन लेने के लिए दाैड़ते हुए थोड़ा आगे आए। श्रीसंत ने गेंद नहीं फेंकी और स्टंप उखाड़ते हुए अंपायर से विकेट की अपील की। फिर धोनी दौड़कर उनके पास गए और उन्हें एक तरफ खींच कर कहा, "भैया, अब सीधे गेंदबाजी करो। धोनी ने श्रीसंत की आक्रामकता को बखूबी संभाला।" उथप्पा ने ये सारी यादें कॉमेडियन सौरभ पंत के साथ एक कार्यक्रम में साझा कीं। श्रीसंक ने मांकडिंग की अपील की थी।

उथप्पा ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप की अपनी यादें भी साझा कीं। 2007 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की थी। आखिरी ओवर में मिस्बाह-उल-हक का शॉट और श्रीसंत का कैच क्रिकेट की दुनिया में अमर हैं। उथप्पा ने कहा, 'मैं लॉन्ग ऑन पर खड़ा था। उस मैच में कई घटनाएं घटी थीं। जब उन्होंने गेंद को हवा में उड़ाया, तो मेरे दिमाग में ख्याल आया कि शॉर्ट फाइन लेग पर कौन खड़ा है। मैंने श्रीसंत को खड़े देखा। मैं प्रार्थना कर रहा था कि हम सफल हो जाएं। क्योंकि हम वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान से हारने के मूड में नहीं थे। हमने विश्व कप में हमेशा उनके खिलाफ जीत हासिल की है।"

Story first published: Wednesday, May 19, 2021, 21:57 [IST]
Other articles published on May 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+