Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका में मलिंगा की मेहमान बनी टीम इंडिया, जानिए क्या थी वजह?

कोलंबो। श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने अभी हाल ही में अपना 34वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या से लेकर रोहित शर्मा ने उन्हें अपने ही अंदाज में बधाई दी थी। अब मलिंगा ने भी अपना दोस्ती का फर्ज निभाते हुए टीम इंडिया के खिलाड़ियों को अपने घर पर डिनर पार्टी दी।

रोहित शर्मा ने शेयर की फोटो

मलिंगा की इस पार्टी को भारतीय क्रिकेटरों ने खूब एन्जॉय किया और अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किए। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखी अपनी पोस्ट में अपनी खुशी का इजहार किया।

अजिंक्य रहाणे ने मलिंगा को कहा थैंक्यू

अजिंक्या रहाणे को अभी वनडे सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला है। हालांकि वे टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं। मलिंगा की पार्टी में अजिंक्य रहाणे भी पहुंचे। उन्होंने भी मलिंगा का इस पार्टी के लिए शुक्रिया अदा किया।

गब्बर ने शेयर की फोटो

मलिंगा की इस पार्टी में भारतीय क्रिकेटरों के अलावा लंकाई क्रिकेटर भी मौजूद थे। सलमी बल्लेबाज शिखर ने एंजिलो मैथ्यूज और दिनेश चांडीमल के साथ अपनी तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की।

हमेशा मुस्कुराने वाले यॉर्कर किंग को जन्मदिन की बधाई

गौरतलब है कि मलिंगा आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं। इसी टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं। हार्दिक पांड्या भी आईपीएल में मलिंगा के साथ मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं और दोनों खिलाड़ी काफी अच्छे दोस्त हैं। पांड्या ने मलिंगा के जन्मदिन के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसके साथ उन्होंने लिखा, "हमेशा मुस्कुराने वाले यॉर्कर किंग को जन्मदिन की बधाई, आने वाला साल आपके लिए बेहतरीन हो मली।"

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+