For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पूर्व कोच ने भारतीय खिलाड़ियों को दी थी मैच से पहले शारीरिक संबंध बनाने की सलाह

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2011 वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। पैडी अप्टन अनुभवी खिलाड़ियों से भरी इस टीम के मेंटल कंडीशनिंग कोच थे। मानसिक कंडीशनिंग कोच अपने खिलाड़ियों को कई चीजों को संभालने के लिए अलग-अलग टिप्स देते हैं। लेकिन उन्होंने जो सलाह दी थी, उसने सभी को चौंका दिया था। आइए जानें कि क्या सलाह थी।

भारतीय टीम को दी थी सेक्स करने की सलाह
भारतीय टीम के मानसिक कंडीशनिंग कोच पैडी अप्टन ने भारतीय खिलाड़ियों को मैच से पहले शारीरिक संबंध बनाने सलाह दी थी। इसका खुलासा उन्होंने अपनी किताब 'द बेयरफुट कोच' में खुद ही किया है। लेकिन पैडी ने कहा था कि भारतीय टीम के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन ने सलाह के बाद निराशा व्यक्त की थी। गैरी कर्स्टन के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने 2011 विश्व कप जीता था। यह सलाह देने के बाद पैडी अप्टन ने गैरी से माफी मांगी।

इस मुद्दे पर हुई थी बड़ी बहस
पैडी अप्टन के मुताबिक, इस बात को लेकर उस समय काफी विवाद हुआ था। पैडी अप्टन ने खिलाड़ियों को मैच से पहले सेक्स करने की सलाह दी थी। लेकिन उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई। उन्होंने अपनी किताब में 'द वॉल' राहुल द्रविड़ से लेकर गौतम गंभीर तक सभी खिलाड़ियों का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा कि इससे पहले 2009 में चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के दौरान वो नोट्स बना रहे थे जिसमें उन्होंने सेक्स करने के फायदों के बारे में भी लिखा था।

क्या सेक्स करने से परफॉर्मेंस पर फर्क पड़ता है?
उन्होंने खिलाड़ियों के लिए तैयार किए गए नोट्स में लिखा, 'क्या सेक्स करने से परफॉर्मेंस पर फर्क पड़ता है? तो हां, परफॉर्मेंस से फर्क पड़ता है।' पूर्व कोच ने यह भी कहा कि भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने आईपीएल के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का अपमान किया था। उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की भी सराहना करते हुए कहा, "धोनी की खासियत उनका शांत रहना है। मैच में कैसी भी स्थिति हो, वह हमेशा शांत रहते हैं।'

Story first published: Friday, July 2, 2021, 14:25 [IST]
Other articles published on Jul 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+