For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब युवराज-भज्जी के मजाक से नाराज हुए गांगुली, कप्तानी छोड़ने को हुए थे तैयार

नई दिल्ली। साैरव गांगुली को लेकर 'सिक्सर किंग' ने एक मजेदार किस्सा सुनाया है। गांगुली ने बुधवार को 48वां जन्मदिन मनाया। उन्हें इस माैके पर चारों तरफ से बधाईयां मिलीं। लेकिन युवराज ने वीडियो जारी कर बताया कि उनके काैन से मजाक से गांगुली नाराज हो गए थे और कप्तानी छोड़ने पर तैयार हो गए थे। युवराज ने बताया, ''जब मैं, भज्जी, जहीर खान, नेहरा और वीरेंद्र सहवाग आपके साथ काफी खुल गए थे और हमने आपके साथ खूब मजाक भी किया। मैं एक ऐसा ही मजाक सबको बताना चाहता हूं जब हम पाकिस्तान के साथ खेल रहे थे और तब मैंने और भज्जी ने टाइम्स आफ इंडिया का नकली अखबार बनाया था। ऐसा करने का आइडिया मेरा नहीं भज्जी का था। हमने सभी खिलाड़ियों के बयान लिखे और आपका नाम डाल दिया कि आपने लिखे हैं।

युवराज से कहा, ''मुझे अब भी आपकी बात याद है कि अगर मैंने ऐसा कुछ कहा है तो मैं कप्तानी छोड़ दूंगा। आप काफी नाराज हो गए थे। तब राहुल द्रविड़ ने आपको बताया कि यह अप्रैल फूल का मजाक है। मुझे लगता है कि आपको पता था कि ऐसा मजाक कौन कर सकता है, तभी तो आप सीधे मेरे और भज्जी के पीछे पड़ गए। इसके लिए माफी, लेकिन इसके लिए प्यार भी। मुझे यह लम्हा बेहद पसंद है।''

भारत ने जब 2002 में नेटवेस्ट ट्रॉफी जीती थी तो फाइनल में गांगुली ने टी शर्ट उतारकर जश्न मनाया था। युवराज ने इस लम्हें को याद करते कहा, ''और ऐसा लम्हा 2002 में भी आया जब आपने नेटवेस्ट ट्राफी के फाइनल में अपनी टी शर्ट उतारी। आपकी बॉडी, मैंने ऐसी बॉडी किसी क्रिकेटर की नहीं देखी उसके बाद अच्छा हुआ आपने कभी टी शर्ट नहीं उतारी। मजाक छोड़िए लेकिन वह लम्हा काफी भावुक था, मैंने भी अपनी टीशर्ट उतारी लेकिन भाग्य से ठंड होने के कारण मैंने नीचे टीशर्ट पहनी थी।

अपने पूर्व कप्तान की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा, ''आपके नेतृत्व में सफर शानदार रहा। आपने मेरा और युवा खिलाड़ियों का बहुत साथ दिया है जिसकी जरूरत होती है। ऐसा करने के लिए आपका शुक्रिया। मुझे याद है कि जब आपने एजबस्टन में मुझे बीसीसीआई ट्रॉफी दी। उस दिन मैंने आपसे कहा था कि आपके समर्थन के बिना यह नहीं हो सकता था।

Story first published: Thursday, July 9, 2020, 17:33 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+