For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वीडियो में देखें जब हर्शल गिब्स ने एक ही ओवर में जड़े लगातार 6 छक्के

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाने का विश्व रिकाॅर्ड भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह के नाम है। वहीं वनडे क्रिकेट में यह कारनामा साउथ अफ्रीका के हर्शल गिब्स ने किया था। गिब्स अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच में एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाने वाले दुनिया के इकलाैते बल्लेबाज हैं। उन्होंने आज ही के दिन यानि की 16 मार्च को किया था। उन्होंने 2007 वर्ल्ड कप के दाैरान नीरदरलैंड के खिलाफ ये अद्भुत काम किया था।

गिब्स का शिकार नीदरलैंड के लैग ब्रेक गेंदबाज डान वैन बुंगे बने थे। उन्होंने बुंगा के ओवर में 36 रन बटोरे थे, जिसकी बदाैलत उन्होंने 46 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 4 चाैके और 7 छक्के शामिल रहे। उन्होंने मैच के 30वें ओवर में 6 छक्के लगाए थे। उनकी इस पारी की बदाैलत साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड के सामने 354 रनों का लक्ष्य रखा था। बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 132 रन ही बना सकी और साउथ अफ्रीका ने यह मैच 221 रन से जीत लिया।

यूं लगाए 6 छक्के -
- पहली गेंद पर लांग ऑफ के ऊपर से शॉट खेलकर छक्का जमाया।
- अगली गेंद पर उन्होंने गेंदबाज के सिर के ऊपर से गेंद सीमारेखा के पार भेजी।
- तीसरी गेंद पर गिब्स ने लांग ऑन के ऊपर से छक्कों की हेट-ट्रिक पूरी की।
- बुंगा ने चौथी गेंद फुलटॉस डाल दी, गिब्स ने मौके का फायदा उठाते हुए डीप स्वायर लेग के ऊपर से गेंद स्टैंड्स में पहुंचाई।
- पांचवीं गेंद शॉर्ट पिच गेंद रही जिस पर गिब्स ने लांग ऑन के ऊपर से गेंद पार पहुंचाई।
- छठी गेंद पर भी शॉर्ट पिच लेंथ की डाली और गिब्स ने गेंद को डीप-मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़कर गजब रिकाॅर्ड बना दिया।

Story first published: Monday, March 16, 2020, 12:57 [IST]
Other articles published on Mar 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+