Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Test : डेब्यू करते ही नसीम शाह ने तोड़ा 66 साल पुराना रिकाॅर्ड, कैप पहनकर हुए थे भावुक

नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट टीम में 16 साल के तेज गेंदबाज नसीम शाह को खेलना का माैका मिल गया है। इस युवा गेंदबाज को ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट दाैरान डेब्यू करने का माैका मिला। बहुत ही कम उम्र में नसीम ने क्रिकेट जगत में सुर्खियां भी बटोरीं। इस गेंदबाज ने डेब्यू करते ही 66 साल पुराना रिकाॅर्ड भी तोड़ दिया है। वह ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं।

नसीम ने 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया है। इससे पहले सबसे कम उम्र में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट डेब्यू करने का रिकाॅर्ड ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व कप्तान इयान क्रैग के नाम था जिन्होंने 1953 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट खेला था। उन्होंने यह मैच मेलबर्न में खेला था। उस समय इयान की उम्र 17 साल की थी। इसके अलावा टेस्ट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने के की सूची में नसीम नाैवें स्थान पर हैं। यह रिकाॅर्ड अभी भी पाकिस्तान के हसन राजा का नाम दर्ज है जिन्होंने 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना पहला टेस्ट 14 साल 227 दिन की उम्र में खेला था।

इस युवा गेंदबाज ने जैसे ही टेस्ट कैप पहनी तो वह भावुक हो उठे, जिसका वीडियो भी सामने आया है । नसीम को कोच वकार यूनुस द्वारा कैप साैंपी गई, जिसे पहनने से पहले नसीम ने चूमा और फिर अपने साथी खिलाड़ी शाहीन अफरीदी को गले लगाया। युवा तेज गेंदबाज ने अपने आंसू पोंछे और अपने साथी के समर्थन को स्वीकार किया। गाैर हो कि टेस्ट से पहले उनकी मां का निधन हो गया था। लेकिन वह देश के लिए खेलने के लिए अंतिम संस्कार के लिए पाकिस्तान नहीं गए। अपनी शुरुआत करने से पहले, नसीम ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मैच खेला। वह अब ऑस्ट्रेलियाई धरती पर खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।

Story first published: Thursday, November 21, 2019, 19:32 [IST]
Other articles published on Nov 21, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+