Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'मुझे याद है जब मैं बीमार था, तो पाकिस्तान से भी प्यार मिला था'

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले गए हों। लेकिन वो अपने फैंस के लिए विदेशी टी20 लीग का हिस्सा बनने के लिए हमेशा तैयार हो जाते हैं। उनके चाहने वालों की संख्या ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेशो में भी है। इसका कारण है उनका क्रिकेट के प्रति हद से ज्यादा जुनून। युवराज सिंह के हवाले से पाकिस्तानी पत्रकार साज सादिक ने सोशल मीडिया के हवाले से कहा कि युवराज को पाकिस्तान रे लोगों से भी बहुत ज्यादा प्यार मिला जब वो कैंसर से लड़ रहे थे।

साज सादिक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर युवराज के हवाले से लिखा, "मुझे याद है जब मैं बीमार था, मुझे पाकिस्तान के फैंस की ओर से बहुत ज्यादा प्यार मिला। मुझे भारतीय फैंस की ओर से भी ढेर सारा प्यार मिला लेकिन उतना ही प्यार मुझे पाकिस्तान की ओर से भी मिला था। मैं इसके लिए उन सभी पाकिस्तानी फैंस का धन्यवाद करना चाहूंगा।"

युवराज ने भारत को 2011 आईसीसी टूर्नामेंट जितवाने के लिए अहम योगदान दिया था। युवराज ने कैंसर के बावजूद टीम के लिए खेलना जारी रखा, इसलिए क्योंकि उनका सपना था कि वो देश को खिताब दिलाएं। तब युवराज को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया था। उन्होंने 9 मैचों में 5 विकेट चटकाए थे जबकि 4 अर्धशतकीय पारी खेलते हुए कुल 362 रन बनाए थे।

इसके अलावा युवराज को हमेशा पहले टी20 विश्व कप के लिए याद किया जाएगा जो भारत ने ही जीता था। इस दाैरान युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्राॅड के एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगा दिए थे। उनका यह विश्व रिकाॅर्ड आज भी कायम है। उन्होंने देश के लिए 304 वनडे मैच खेले हैं जिसमें 36.55 की औसत 8701 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 150 रहा। उन्होंने इस फॉर्मेट में कुल 14 शतक और 52 अर्धशतक बनाए हैं। 40 टेस्ट में उनके नाम 1900 जबकि 58 टी20 में कुल 1177 रन दर्ज हैं।

Story first published: Tuesday, February 4, 2020, 8:36 [IST]
Other articles published on Feb 4, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+