
नहीं चाहते थे कि दाैरे पर जाएं
इरफान ने सुरेश रैना के साथ इंस्टग्राम लाइव सेशन के दौरान बताया, ''मैं उस पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाना चाहता था। रणजी में हमारा मुंबई के खिलाफ मैच था, मैंने शेट्टी सर से कहा कि मैच मुंबई के खिलाफ है और मैं अच्छी फॉर्म में हूं और अगर मैंने अच्छा प्रदर्शन किया तो जरूर मेरा नाम हर तरफ होने लगेगा। लेकिन उन्होंने कहा कि भारतीय टीम 14 साल में पहली बार पाकिस्तान के दौरे पर जा रही है, आप पहले अंडर-19 खेल चुके हैं तो आपको वहां जाना होगा। मैं निराश होकर पाकिस्तान गया था, लेकिन किसे पता था कि मेरे लिए वहां क्या इंतजार कर रहा था।''

रैना ने भी किया जिक्र
रैना ने इरफान की बातों का जवाब देते हुए कहा, "मुझे याद है लाहौर का मैं जब मैंने 9 विकेट हासिल किए दो हैट्रिक के साथ और सभी आपके बारे में बातें करने लगे। लेकिन उपर वाले की कृपा से इसके बाद आपने पाकिस्तान में खेला और फिर आपको ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुना गया।'' फिर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इरफान ने एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन जैसे बड़े विकेट झटके, जिसके बाद उन्हें टेस्ट टीम में भी जगह मिल गई। रैना ने कहा, 'मुझे याद है कि आपने रिवर्स स्विंग यॉर्कर गेंद पर गिलक्रिस्ट को आउट किया था और फिर हेडन को भी आउट किया।"

19 की उम्र में किया था डेब्यू
बता दें कि 2004 में सौरव गांगुली की कप्तानी में इरफान पठान सीनियर मेंस टीम के साथ पहली बार पाकिस्तान दौरे पर गए थे। 2007 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में इरफान पठान को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। इरफान ने ऑस्ट्रेलिया में भारत की ओर से डेब्यू मैच खेला था, तब इरफान 19 साल के थे। उन्होंने अंडर-19 मैच में बांग्लादेश के खिलाफ लाहौर में 9 विकेट झटके थे और उनकी स्विंग गेंदबाजी के हर तरफ काफी तारीफ हो रही थी। उस अंडर-19 मैच ने इरफान पठान को इंटरनेशनल क्रिकेट में जगह दिलाई।
मनोज तिवारी का छलका दर्द, बोले- धोनी को नहीं पूछ पाया कि मैं क्यों टीम से बाहर हुआ


Click it and Unblock the Notifications
