Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जब केएल राहुल ने तेज रफ्तार से उड़ाई गिल्लियां, फैंस को याद आए धोनी

Ind vs Aus 2nd ODI: KL Rahul's brilliant stumping sends back Aaron Finch | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ना सिर्फ बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरीं बल्कि विकेटकीपिंग करते हुए भी सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। राहुल ने मैच के दाैरान स्टंप के पीछे चीते सी फुर्ती दिखाते हुए कंगारू बल्लेबाज को पवेलियन भेजने का काम किया जिसकी अब प्रशंसा खूब हो रही है। यहां तक कि उनकी फुर्ती देख फैंस को महेंद्र सिंह धोनी याद आ गए और उन्होंने माना कि राहुल उनकी कमी पूरी करेंगे।

ऐसे दिया फिंच को चकमा

ऐसे दिया फिंच को चकमा

दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत से मिले 340 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। पहला झटका डेविड वाॅर्नर(15) के रूप में लग चुका था, लेकिन उनका दूसरा विकेट गिराने में राहुल ने कोई कसर नहीं छोड़ी। ओपनर आरोन फिंच क्रीज पर जम चुके थे। पारी का 16वां ओवर फेंकने आए रविंद्र जडेजा। ओवर की पहली ही गेंद पर फिंच चकमा खा बैठे। जडेजा ने थोड़ी सी बाहर गेंद फेंकी, जिसपर फिंच ने क्रीज से बाहर होकर मिड की ओर भेजने का प्रयास किया, लेकिन बल्ला गेंद से दूर रह गया। वहीं विकेट के पीछे खड़े राहुल ने फुर्ती दिखाते हुए गेंद को लपका और गिल्लियां बिखेर दीं।

थर्ड अंपायर के पास पहुंचा मामला

थर्ड अंपायर के पास पहुंचा मामला

मामला बेहद करीब था इसलिए फिंच क्रीज पर खड़े रहे। लेकिन राहुल को भरोसा था कि वो अपना काम कर चुके हैं। मामला थर्ड अंपायर के पास पहुंचा, जहां रिप्ले में दिखाई दे रहा था कि फिंच का पैर लाइन पर है। ऐसे में थर्ड अंपयार ने फिंच को आउट दे दिया। फिंच 48 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हो गए। नियम के मुताबित, अगर बल्लेबाज का पैर क्रीज के अंदर नहीं होगा तो वह आउट दिया जाएगा भले ही पैर लाइन पर हो।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

फैंस को याद आए धोनी

फैंस को याद आए धोनी

राहुल की इस तेज स्टंप की तारीफ सोशल मीडिया पर खूब होने लगी। फैंस को ऐसी स्टंपिंग देख फिर से धोनी याद आ गए। लोगों ने उनकी तुलना धोनी से करना शुरू कर दी। साथ ही राहुल को रिषभ पंत से बेहतर विकेटकीपर बताया। बता दें कि यह मैच भारत जीत गया था। भारत से मिले विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम 304 रनों पर ढेर हो गई। तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ चुकी है।

Story first published: Saturday, January 18, 2020, 15:31 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+