आॅस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को फील्डिंग के दौरान लगी गंभीर चोट, 30 टांके लगे
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क हर्स्टविले प्रैक्टिस मैच के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए। वह जब फील्डिंग कर रहे थे तभी उनका बायां पैर मैदान में रखे किसी उपकरण से जा टकराया और उनके घुटने में गंभीर चोटें आ गईं। उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से सेंट जॉर्ज अस्पताल भर्ती कराया गया।
कुछ दिन क्रिकेट से दूरी
सीए यानी क्रिकेट आॅस्ट्रेलिया के मेडिकल आॅफिसर ने कहा कि स्टार्क आगामी कुछ दिनों तक क्रिकेट से दूर डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे।
प्रज्ञान ओझा को भी लगी थी चोट
स्टार्क की चोट इतनी गंभीर है कि उनके घुटने में 30 टांके लगाए गए हैं। हालांकि, उनकी कोई भी हड्डी नहीं टूटी है। आपको बता दें कि इससे कुछ दिन पहले कुछ ऐसा ही हादसा भारतीय क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा के साथ भी हो चुका है। वह फील्डिंग कर रहे थे कि अचानक गेंद उनके सिर के पिछले हिस्से में लग गई थी।
श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन
स्टार्क ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। वह एकमात्र ऐसे गेंदबाज़ थे जो पूरी सीरीज में शानदार परफॉर्म कर रहे थे।
सबसे तेज 100 वनडे विकेट का रिकॉर्ड
आॅस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच घरेलू सीरीज होनी है और टीम मैनेजमेंट स्टार्क के उससे पहले ठीक हो जाने को लेकर आश्वस्त है। स्टार्क वहीं तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने सबसे तेज 100 वनडे विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
