जब हैडिन ने राहुल से कहा, कल मिचेल जॉनसन तुम्हारा सिर फोड़ सकता है
लखनऊ। टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने वाले केएल राहुल बल्ले से अपना प्रभाव छोड़ने में सफल हुए हैं। श्रीलंका दौरे पर उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी की हर तरफ तारीफ हुई।
राहुल ने धोनी के साथ के बेहद दिलचस्प पहलू साझा किये जिसने उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर अधिक फोकस करने में मदद की। राहुल ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अपने अनुभव को साझा किया।
राहुल ने ककहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एमसीजी पर उनका टेस्ट मैच में पर्दापण था। वह शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे थे, उस वक्त पहले दिन का खेल खत्म होने वाला था और 89वां ओवर चल रहा था।
मोहम्मद शमी उस वक्त ब्रै़ड हैडिन को गेंदबाजी कर रहे थे, उसी वक्त उनकी तेज गेंद के चलते हैडिन को थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ा था और उन्हें चोट भी लग गयी थी।
हैडिन को कोहनी और छाती पर गेंद लग गयी थी। जिसके बाद मैंने हैडिन को कुछ कहा था जिसपर वह अपना आपा खो बैठे जिसके बाद उन्होंने मुझे कुछ कहा। हैडिन ने कहा कि सावधान रहो मिचेल जॉनसन कल तुम्हारा सिर फोड़ सकता है। तुम अभी बहुत युवा हो।
वहीं जब मैं और धोनी शॉवर ले रहे थे तो धोनी ने मुझसे पूछा तुमने हैडिन से कुछ कहा था। मैंने जवाब दिया हां। उसके बाद धोनी ने मुझसे कहा था कि ठीक है पर तुम मैदान में कान में रुई डालकर जाना क्योंकि अब तुम्हें बहुत कुछ मिलने वाला है। राहुल ने कहा कि धोनी ने जिस अंदाज में यह कहा वह काफी फनी था।
अब क्रिकेट के भगवान के मैदान में होगा खेल, केरल में सजेगा स्टेडियम
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
