
अंपायर के पास गए और बाथरूम जाने की इजाजत मांगी
हफीज स्पैल खत्म करते ही अंपायर के पास गए और बाथरूम जाने की इजाजत मांगी। अंपायर की हामी भरते ही हफीज तेजी से पैवेलियन की ओर दौड़े। बता दें कि पाकिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज बाबर आजम के शानदार शतक और शोएब मलिक की ऑलराउंडर पारी के चलते पाकिस्तान ने श्रीलंका को सीरीज के पहले मैट में 83 रनों से हरा दिया।

श्रीलंका ने कहा 'नहीं खेलेंगे क्रिकेट'
दुबई में पहले वनडे के बाद श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के 40 अनुबंधित खिलाड़ियों ने बोर्ड को एक पत्र लिखा है। खिलाड़ियों ने पत्र में लिखा है कि वे अगले महीने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच के लिए लाहौर जाना नहीं चाहते हैं। जो लेटर बोर्ड को भेजा गया है उसमें मौजूदा श्रीलंकाई टीम के सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर हैं। श्रीलंका के सभी अनुबंधित खिलाड़ियों की ओर से पत्र में सीधे तौर पर तो नहीं कहा गया है कि वह पाकिस्तान नहीं जाना चाहते हैं लेकिन उन्होंने कहा है कि बोर्ड को वेन्यू बदलने पर विचार करना चाहिए।

आईसीसी खिलाड़ियों से करेगा मुलाकात, बताएगा हालात
क्रिकबज ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों के हवाले से लिखा है- "श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड बहुत जल्द खिलाड़ियों से बातचीत करेगा। हम सीरीज के बीच में उन्हें परेशान नहीं करना चाहते हैं। लेकिन हम इस मुद्दे को सुलझाने के लिए हर विकल्प का इस्तेमाल करेंगे। हमारे खिलाड़ियों को लाहौर की स्थिति के बारे में बताने के लिए आईसीसी भी शनिवार को उनसे मिलेंगा।"

इस खिलाड़ी ने नहीं किए हैं हस्ताक्षर, ये रही वजह
माना जा रहा है कि श्रीलंका के ऑलराउंडर थिसारा परेरा ने इस पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं क्योंकि वह पिछले महीने विश्व इलेवन की टीम का हिस्सा थे। जिसने पिछले महीने लाहौर में तीन टी -20 सीरीज खेली थी। बता दें कि 2009 लाहौर के इसी गद्दाफी स्टेडियम में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दम तोड़ रहा है। इस हमले में कई खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications
