Super Sunday: क्रिकेट में आज भारत-पाक की महाजंग, हॉकी और बैडमिंटन में भी बड़ा दिन
लंदन। आज है सुपर संडे, आज केवल चैंपियंस ट्रॉफी का सुपरफाइनल ही नहीं है बल्कि आज के ही दिन भारत हॉकी में भी अपने परंपरागत प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा।
मालूम हो कि जहां क्रिकेट का मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक दोपहर तीन बजे शुरू होगा वहीं दूसरी ओर शाम साढ़े छह बजे हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में ली वैली हॉकी सेंटर में भारत-पाकिस्तान आमने-सामने होंगे।
भारत के स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत का मुकाबला
ये तो हुई क्रिकेट और हॉकी की बात लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि आज ही जकार्ता में इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में भारत के स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत अपने जापानी प्रतिद्वंद्वी का सामना करेंगे इसलिए खेल के मद्देनजर आज का दिन भारत के लिए काफी अहम है। देखना दिलचस्प होगा कि आज भारत कितनी बार जश्न मनाता है।
Super Sunday for Indian sports - 3 big matches today #cricket #hockey #badminton #CT17 #INDvPAK @StarSportsIndia @TheHockeyIndia @DDNational pic.twitter.com/thGyG7W3Q8
— Oneindia.com (@Oneindia) June 18, 2017
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
