'अपनी मर्जी के मालिक हैं धोनी, जब चाहें तब लें सन्यास'
नई दिल्ली। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी माइक हसी ने विराट कोहली और पूर्व भारतीय कप्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा "टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जिस तरह से सीरीज दर सीरीज जीत दर्ज कर रहे हैं उस लिहाज से उन्होंने अपने आपको नई सदी के अनोखे लीडर के रूप में पेश किया है।" इस महान पूर्व क्रिकेटर ने विराट कोहली की कप्तानी की तुलना रिकी पोंटिंग की कप्तानी से की और उनके कप्तानी के अंदाज की तारीफ की।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक हसी ने धोनी के रिटायरमेंट के बारे में भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि "एमएस धोनी बेहतरीन कप्तान थे और विराट के लिए धोनी की जगह भर पाना चुनौती होगी। लेकिन विराट को लेकर अच्छी बात ये है कि वह धोनी के तरीकों का इस्तेमाल नहीं करना चाहते।"
विराट कोहली की कप्तानी की तारीफ करते हुए हसी ने कहा, "मैंने हमेशा कोहली की कप्तानी का आनंद लिया है। उनमें जीतने की इच्छा कूट-कूटकर भरी है और मैं उनमें रिकी पोंटिंग की कप्तानी की समानताएं देख सकता हूं। पोंटिंग हमेशा सफलता के लिए भूंखे रहते थे और हमेशा अपनी टीम को उसे आगे की ओर धकेलते थे।"
हसी ने धोनी की फिटनेस की भी जमकर तारीफ की, उन्होंने कहा धोनी इस समय सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। ऐसे में उन्हें कब सन्यास लेना ये उनसे बेहतर कोई नहीं जान सकता। उन्होंने कहा "एमएस अपनी शर्तों पर संन्यास लेने या न लेने के योग्य हैं। अगर उन्हें लगता है कि उन्हें 2019 विश्व कप खेलना है तो उनपर कौन शक कर सकता है? वह बहुत ही विनम्र और ईमानदार व्यक्ति हैं। अगर वह सोचते हैं कि वह साल 2019 में भारतीय टीम की सफलता में योगदान नहीं दे सकते तो मुझे नहीं लगता कि वह वहां जाएंगे।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
