For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'उम्र 32 है, लेकिन शरीर 52 का', इशांत शर्मा का पत्नी भी उड़ाती है मजाक

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को 'लंबू' नाम से पुकारा जाता है। लेकिन उनको अब बूढ़ा भी कहा जाने वाला है। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है। इशांत ने खुलासा किया कि उन्हें महेंद्र सिंह धोनी बूढ़ा आदमी मानते ही हैं, लेकिन पत्नी प्रतिमा सिंह भी ऐसा कहती है। इशांत शर्मा ने दीप दासगुप्ता के साथ ईएसपीएनक्रिकइंफो के शो 'क्रिकेट बाजी' में बताया कि धोनी उनकी उम्र को लेकर मजाक उड़ाते हैं।

उम्र 32 है, लेकिन शरीर 52 का

उम्र 32 है, लेकिन शरीर 52 का

इशांत शर्मा ने कहा, ''मानसिक रूप से मैं 32 साल से ज्यादा का हो चुका हूं। मेरी पत्नी तो मुझे बुड्ढा बोलती है। माही भाई का भी मुझे मैसेज आता है और वो भी मुझे बोलते हैं 'और बुड्ढे, क्या कर रहा है?' फिर मैं उनसे कहता हूं कि माही भाई मैं अभी 32 साल का हूं तो वह कहते हैं कि तेरी उम्र 32 है, लेकिन तेरा शरीर 52 का है बेटा।

लाॅर्ड्स में किया था कमाल

लाॅर्ड्स में किया था कमाल

बता दें कि इशांत इस समय टेस्ट टीम के अहम गेंदबाज हैं। वनडे व टी20 क्रिकेट से वह फिलहाल दूर हैं, लेकिन धोनी की कप्तानी में उन्होंने खूब नाम कमाया है। वह 2014 में लॉर्ड्स में खेले गए मैच से चर्चा में रहे थे, जहां उनकी गेंदें इंग्लिश बल्‍लेबाजों पर कहर बनकर टूटी थी। उस मैच में इशांत ने 74 रन देकर 7 विकेट लिए थे।

अब IPL में आएंगे नजर

अब IPL में आएंगे नजर

इशांत शर्मा अब आईपीएल के 13वें सीजन में नजर आएंगे, जो 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में आयोजित होगा। जहां आईपीएल के सबसे सफल कप्‍तानों में से एक धोनी चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की अगुआई करेंगे, वहीं इशांत श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली दिल्‍ली कैपिटल्‍स की तरफ से मैदान पर उतरेंगे।

Story first published: Tuesday, August 4, 2020, 19:15 [IST]
Other articles published on Aug 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+