धोनी ने CSK से कहा था- उस खिलाड़ी को मत लेना, वो टीम को बर्बाद कर देगा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुमूल्य साबित हुए हैं। साल 2008 में आईपीएल की शुरूआत हुई थी। पहले ही सीजन ने सीएसके ने धोनी को अपने साथ बताैर कप्तान रख लिया। धोनी ने टीम तैयार करने के के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। इसी कारण आज सीएसके को खतरनाक टीम माना जाता है जो हर सीजन के सेमीफाइनल में प्रवेश करती है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने हाल ही में खुलासा किया कि धोनी ने एक खिलाड़ी को टीम में यह कहकर नहीं लिया था कि वो टीम को बर्बाद कर देगा।

कही ये बात

कही ये बात

सीएसके के मालिक श्रीनिवासन ने कहा, ''वह एक शानदार खिलाड़ी था, हमने धोनी को सुझाव दिया, लेकिन धोनी ने कहा कि 'नो सर, वह टीम को नष्ट कर देगा। टीम के लिए एकजुटता अहम है।'' हालांकि श्रीनिवासन ने यह नहीं बताया कि वो खिलाड़ी काैन था, जिसको लेकर धोनी ने ऐसा कहा। उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइंफो को दिए एक इंटरव्यू में बताया, ''धोनी ने उनसे कहा कि आप अमेरिका में देखिए वहां फ्रैंचाइजी आधारित गेम लंबे समय तक चलते हैं। भारत में अभी इसकी शुरुआत हुई है, लेकिन इंडियन सीमेंट्स में हमें जूनियर लेवल पर टीम के साथ काम करने का अनुभव है।''

सहज प्रतिभा पर विश्वास करते हैं धोनी

सहज प्रतिभा पर विश्वास करते हैं धोनी

धोनी की श्रीनिवासन के साथ अच्छी बनती थी। उन्होंने कहा, ''पूर्व भारतीय कप्तान की सफलता के बारे में जो कुछ भी कहा जाता है, वह आंकड़ों पर आधारित होता है।'' उन्होंने कहा, ''उदाहरण के लिए आप देखिए, टी-20 टीम में गेंदबाजी कोच होते हैं, जिनके खिलाफ भी उन्हें गेंदबाजी करने होती है, वे उन सब बल्लेबाजों के वीडियो देखते हैं, वे देखते हैं कि सामने वाले कि क्या ताकत और कमजोरी है। लेकिन धोनी इसमें शामिल नहीं होते। वह शुद्ध रूप से सहज प्रतिभा पर विश्वास करते हैं।''

खिलाड़ियों को मैदान पर जज करते हैं धोनी

खिलाड़ियों को मैदान पर जज करते हैं धोनी

श्रीनिवासन ने आगे कहा, ''गेंदबाजी कोच स्टीफन फ्लेमिंग हर समय वहां मौजूद होते हैं। हर व्यक्ति अपनी राय देता है, लेकिन धोनी इसमें शामिल नहीं होते।'' श्रीनिवासन ने कहा, ''धोनी मैदान पर ही खिलाड़ियों को जज करते हैं। दूसरी तरफ किसी भी खिलाड़ी का इतना डाटा उपलब्ध है कि डाटा और सहजता के बीच लाइन खींचना आसान नहीं होता।'' आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी तीन बार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खिताब जीत चुके हैं।

Story first published: Tuesday, August 4, 2020, 14:43 [IST]
Other articles published on Aug 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+