
शेयर किया 11 साल पुराना वाडियो
कईयों का मानना है कि 37 साल के हो चुके श्रीसंथ आज भी पहले जैसी घातक गेंदबाजी पेश करने में माद्दा रखते हैं। इस बीच श्रीसंथ ने 11 साल पुराना एक वीडियो शेयर किया, जिसके जरिए उन्होंने यह दिखाने का प्रयास किया कि वो आज भी ऐसी परफाॅर्मेंस दे सकते हैं। दरअसल, श्रीसंथ ने साल 2009 में हुए आईपीएल के दूसरे सीजन का वीडियो शेयर किया। तब श्रीसंथ किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे।

'क्लीन बोल्ड' हुए थे धोनी
श्रीसंथ ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इस स्पैल को सबसे बेहतरीन गेंदबाजी में से एक माना है। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि धोनी भाई भी पूरी तरह से हैरान रह गए थे।आईपीएल 2009 के 54वें मैच में श्रीसंथ ने धोनी को जबरदस्त याॅर्कर के क्लीन बोल्ड किया था जिसे देख सब हैरान रह गए थे। तब धोनी मार्र 2 रन ही बना सके थे।
तब भी हार गया था पंजाब
बता दें कि इस मैच में श्रीसंथ ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे, लेकिन बावजूद इसके उनकी टीम मैच हार गई थी। चेन्नई पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 116 रन ही बना सकी थी, लेकिन जवाब में पंजाब की टीम 8 विकेट खोकर 92 रन ही बना सकी और चेन्नई ने 24 रन से मैच अपने नाम कर लिया था। बता दें कि श्रीसंथ ने आईपीएल में कुल 44 मैच खेले हैं जिसमें 40 विकेट दर्ज है।


Click it and Unblock the Notifications
