Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खुलासा! नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल में कैफ के साथ हुई थी स्लेजिंग, नासिर ने कहा था 'बस ड्राइवर'

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने खुलासा किया है कि उनके साथ इंग्लैंड क्रिकेट टीम के एक पूर्व दिग्गज कप्तान ने स्लेजिंग की थी। साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल मुकाबले के दौरान अपने साथ घटी एक घटना का जिक्र करते हुए कैफ ने कहा कि ''हां मेरे साथ स्लेजिंग हुई थी।" कैफ ने ट्विटर के जरिए इस बात को फैंस के साथ शेयर की।

गौरलब है कि चर्चित नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल मुकाबले में युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ ने 121 रनों की अहम साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचाने का काम किया था। इस बात से खफा इंग्लैंड के खिलाड़ी उन्हें आउट करने के लिए बार-बार उकसाने का काम कर रहे थे। मंगलवार को जब एक फैन ने कैफ से पूछा कि क्या आपके साथ नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल मुकाबले के दौरान स्लेजिंग हुई थी तो कैफ ने इसका जवाब हां में दिया।

कैफ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "जी बिल्कुल, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने मुझे बस ड्राइवर कहकर पुकारा था। उन्हें एक राइड पर ले जाना अच्छा था।"

आपको बता दें कि सीरीज के फाइनल में युवराज सिंह (69) और कैफ ने नाबाद 87* रनों की पारी खेली और भारत को जीत तक पहुंचाया। अंत में जहीर खान के बल्ले से जीत नसीब हुई। वहीं इंग्लैंड के कप्तान के लिए ये फ्रस्ट्रेशन इसलिए भी थी क्योंकि नासिर हुसैन ने इस मैच में पहला और इकलौता वनडे शतक लगाया था और वे इसे जीत नें बदलना चाहते थे।

Story first published: Wednesday, February 28, 2018, 13:23 [IST]
Other articles published on Feb 28, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+