
पहले मांगा स्ट्राइक रेट
अफरीदी ने कहा, ''उस मुकाबले में अश्विन अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। आखिरी ओवर में उनका सामना सईद अजमल कर रहे थे। मैंने उनसे कहा कि वो किसी तरह मुझे स्ट्राइक दें और ये भी कहा कि वह स्वीप शॉट न खेलें, परंतु वो गलती कर बैठे और अपना विकेट गंवा दिया। फिर जुनैद खान बल्लेबाजी करने आए। मैंने उनसे भी 1 रन लेकर स्ट्राइक देने के लिए कहा। उन्होंने किसी तरह ये काम कर दिया।''

अश्विन को ऐसे दिया धोखा
इसके आगे अफरीदी ने कहा कि मैं फिर जैसा चाहता था अश्विन ने वैसी ही गेंदबाजी की। अफरीदी ने कहा, ''मैंने जानबूझकर लेग साइड की तरफ देखता रहा। मैं उन्हें धोखा देना चाहता था। अश्विन को लगा कि मैं लेग साइड पर बड़ा शॉट खेलूंगा। मैं सिर्फ ये चाहता था कि वो ऑफ स्पिन न फेंके। फिर अश्विन ने भी ऐसा ही किया। उन्होंने लेग स्पिन की आैर मैंने एक्स्ट्रा कवर की ओर छक्का लगा दिया।'' अफरीदी ने आगे अगली गेंद मुश्किल थी. वो मेरे बल्ले के बीच में नहीं आई थी। शॉट खेलने के बाद मैं लगातार यही सोच रहा था की गेंद बाउंड्री पार जाएगी या नहीं। लेकिन आखिरकार गेंद बाउंड्री के पार गई और मैंने राहत की सांस ली।

आखिरी ओवर में चाहिए थे 10 रन रन
बता दें कि भारत ने 8 विकेट खोकर पाकिस्तान को 246 रनों का लक्ष्य दिया था। पहले ऐसा लगा कि भारत आसानी से हार जाएगा, लेकिन गेंदबाजों ने पाकिस्तान के पसीने छुड़ाके रख दिए। आखिरी दो ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। जसप्रीत बुमराह ने तीन रन लुटाए। फिर आखिरी ओवर में 10 रन चाहिए थी। अश्विन ने पहली गेंद पर विकेट तो लिया लेकिन अफरीदी ने दो छक्के लगाकर मैच पाकिस्तान को जितवा दिया।


Click it and Unblock the Notifications
