For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब भारत से मिली हार से बाैखलाए पाकिस्तान के फैंस, तोड़ दिए थे टीवी

स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा) : आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 का अगर कोई सबसे बड़ा मैच माना जा रहा है तो वो है भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला। इन दोनों टीमों के आपसी मुकाबले को देखने के लिए कई लोग दफ्तरों से छुट्टी लेने का बहाना भी बना बैठते हैं तो कई प्रशंसक मैच देखते समय अन्य काम करना भी भूल जाते हैं। वो इसलिए, क्योंकि यह सिर्फ एक मैच ही नहीं बल्कि इसमें सम्मान की बात भी रहती है। भारतीय फैंस नहीं चाहते कि उन्हें इस टीम के खिलाफ कभी हार मिले। ऐसे में आईसीसी विश्व कप टूर्नामेंट भारत को अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ जीत ही मिली है, लेकिन पाकिस्तान फैंस का चेहरा हमेशा मायूस रहा। लगातार हार मिलने से पाकिस्तानी फैंस का हाैसला भी टूट चुका है और सोशल मीडिया पर इसके कई उदाहरण देखने को मिले। उनमें से एक था गुस्से में आकर टीवी तोड़ देना।

यह भी पढ़ें- अभी तक कोहली को आउट नहीं कर पाए, मैच कहां जीत पाएंगे पाकिस्तानी

6 साल पहले हुआ था मैच

6 साल पहले हुआ था मैच

पाकिस्तान फैंस का यह गुस्सा देखने को मिला था साल 2015 में 50 ओवर के आईसीसी विश्व कप में। ओवल में पूल बी का मैच भारत-पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मैच खेला गया था। इस मैच में भारत ने टाॅस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। शिखर धवन(73) के अर्धशतक और विराट कोहली(107) के शतक की मदद से भारत ने 7 विकेट खोकर पाकिस्तान के सामने 301 रनों का लक्ष्य रख दिया। इसमें सुरेश रैना की भी 56 गेंदों में 74 रनों की पारी शामिल थी। जवाब में पाकिस्तान की टीम को हैरिस सोहेल(36) और मिस्बाह उल हक(76) ने संभालने की कोशिश तो की, लेकिन इनके आउट होने के बाद भारतीय गेंदबाजों का सामना उनके बल्लेबाज नहीं कर सके। देखते ही देखते पाकिस्तान की पूरी टीम 47 ओवर में 224 रनों पर ढेर हो गई और भारत ने 76 रनों से मैच जीत लिया।

तोड़ दिए थे टीवी

तोड़ दिए थे टीवी

उस विश्व कप में पाकिस्तान की पहली हार देख उस समय उनके फैंस काफी नाराज हो गए थे। वहीं महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में मिली इस जीत से भारत में जश्न मनाया गया। खूब पटाखे फोड़े गए, मानो की दिवाली है। ऊधर पाकिस्तान के फैंस थे जो हार से इतने निराश हो गए कि गुस्से में आकर टीवी तोड़ दिए। पाकिस्तानी फैंस सड़कों के बीच घर से टीवी उठाकर ले आए और उन्हें तोड़ा। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बाैखलाए फैंस ने सड़कों पर अपने गुस्से का इजहार किया। पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों के खिलाफ नारेबाजी करते भी दिखे। बैट लेकर टीवी सेटों पर टूट पड़े।

2019 में भी दिखा यही हाल

2019 में भी दिखा यही हाल

साल 2019 में हुए वनडे विश्व कप में भी यही हाल देखने को मिला। इस दाैरान भी पाकिस्तान को भारत से हार का सामना करना पड़ा था और एक बार फिर पाकिस्तानी फैंस निराश होते दिखे। फैंस इतने निराश दिखे कि उन्होंने टीवी तोड़ दिए। लोगों ने दुकानों में लगे टीवी को भी सड़क पर लाकर पटख दिया। यहां तक कि कईयों ने मीडिया के सामने आकर खिलाड़ियों पर जमकर भड़ास निकाली थी। अब एक बार फिर दोनों टीमें भिड़ने जा रही हैं। अब देखना है कि अगर पाकिस्तान हारती है तो क्या फिर से पाकिस्तीन प्रशंसक अपना पुराना गुस्सा दिखाएंगे या फिर पूरे टूर्नामेंट में सपोर्ट करते हुए दिखेंगे।

Story first published: Sunday, October 24, 2021, 14:50 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+