For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : जब पिज्जा 'डिलिवरी ब्वॉय' की वजह से सैमसन को रोकनी पड़ी तूफानी पारी, देखें VIDEO

नई दिल्ली। राजस्थान राॅयल्स के संजू सैमसन आईपीएल सीजन-12 में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। संजू ने टूर्नामेंट के आठवें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 54 गेदों में 10 चाैकों व 4 छक्कों की मदद से नाबाद 102 रनों की पारी खेली। लेकिन इस दाैरान एक ऐसा समय भी आया जब संजू को पिज्जा डिलिवरी ब्याॅय की वजह से अपनी तूफानी को रोकना पड़ा, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने आईपीएल की ऑफिशियल बेवसाइट पर शेयर किया है।

दरअसल, यह वाक्या उस दाैरान देखने को मिला जब संजू 44 रनों पर खेल रहे थे। मैच के 12वें ओवर में विजय शंकर जब ओवर की पांचवीं गेंद करने आए तब संजू अचानक रुक गए और क्रीज से हट गए। इसके बाद उन्होंने सामने से दर्शकों के बीच घूम रहे एक पिज्जा ब्वाॅय को साइड में हटाने की मांग की। ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब किसी पिज्जा ब्वाॅय की वजह से मैच रोकना पड़ा हो। कमेंट्री कर रहे माइकल क्लार्क ने मजाक में कहा कि वह उम्मीद कर रहे हैं कि पिज्जा उनके पास आ रहा हो।

देखें वीडियो-

शतकीय पारी भी नहीं दिला सकी जीत
बता दें कि संजू की यह तूफानी शतकीय पारी भी राजस्थान को जीत नहीं दिला सकी। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के सामने 2 विकेट खोकर 199 रनों का लक्ष्य रखा। था। लेकिन जवाब में उतरी हैजराबाद टीम ने यह लक्ष्य बाैना साबित कर दिया। डेविड वाॅर्नर ने 37 गेंदों में ताबड़तोड़ 69 रनों की पारी खेल हैदराबाद का पलड़ा भारी कर दिया। इसके बाद चाैथे नंबर पर आए आलराउंडर विजय शंकर ने 1 चाैके व तीन छक्के की मदद से 15 गेंदों में 35 रन बनाकर राजस्थान की हार तय कर दी। हैदराबाद ने 5 विकेट रहते 19वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। राजस्थान की यह लगातार दूसरी हार है वहीं हैदराबाज की यह 2 मैचों में पहली जीत रही।

Story first published: Saturday, March 30, 2019, 15:13 [IST]
Other articles published on Mar 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+