अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को हेडन का अलविदा
एडिलेड, 13 जनवरी: ऑस्ट्रेलिया के सफलतम सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। गाबा क्रिकेट मैदान पर मीडिया के सामने हेडन ने अपने संन्यास की घोषणा की।
संन्यास की घोषणा करते हुए हेडन ने कहा कि पिछले कुछ समय से वो खराब फार्म से गुजर रहे थे, जिस कारण अब वो क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं। हेडन ने कहा, कि संन्यास का समय आ गया है और यही सोचकर यह फैसला किया है।
हेडन पिछले कुछ दिनों से बेहद खराब फार्म से गुजर रहे थे। भारत के साथ खेली गई चार मैचों टेस्ट श्रंखला के दौरान उनका बल्ला बुरी तरह खामोश रहा।
इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली गई तीन मैचों की टेस्ट श्रंखला में भी हेडन नाकाम रहे। खास बात यह है कि दोनों मौकों पर उनकी टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। पिछली 17 पारियों में हेडन सिर्फ दो अर्धशतक लगा सके।
सफल बल्लेबाज रहे हेडन
हेडन ऑस्ट्रेलिया के सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। अपनी आक्रामक शैली के दम पर हेडन ने 103 टेस्ट मैचों में 50.74 के आकर्षक औसत के साथ कुल 8,625 रन बनाए। इसमें 30 शतक और 29 अर्धशतक शामिल हैं।
टेस्ट मैचों में हेडन का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 380 रन रहा है। एक समय सर्वोच्च टेस्ट स्कोर का विश्व रिकार्ड उनके नाम ही दर्ज थी लेकिन वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा ने 400 रनों की नाबाद पारी खेलकर उन्हें पीछे छोड़ दिया।
एकदिवसीय मैचों में हेडन ने 161 मैचों में 43.80 के औसत से 6,133 रन बनाए। इसमें 10 शतक तथा 36 अर्धशतक शामिल हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications