For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब रवि शास्त्री ने 113 मिनट में ठोका दोहरा शतक, 33 साल बाद टूटा था विश्व रिकाॅर्ड

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के माैजूदा मुख्य कोच रवि शास्त्री के लिए आज का दिन यानी कि 10 जनवरी बेहद खास है। क्योंकि बिंदास जिंदगी जीने वाले शास्त्री ने इसी दिन एक ऐसा विश्व रिकाॅर्ड कायम किया था जो 33 साल तक कायम रहा था। यह रिकाॅर्ड था। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने का। शास्त्री ने साल 1985 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह ऐतिहासिक दोहरा शतक जमाया था, जो महद 2 घंटे यानी कि 113 मिनट में आया था।

लगाए थे इतने चाैके छक्के

लगाए थे इतने चाैके छक्के

तब शास्त्री ने मुंबई की तरफ से खेलते हुए बडा़ैदा के खिलाफ नाबाद 200 रन बनाए थे, जिसमें 13 चाैके व 13 ही छक्के शामिल रहे थे। इसी के साथ शास्त्री प्रथम श्रेणी मैचों में सबसे तेज 200 रन जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए थे। उनका यह विश्व रिकाॅर्ड 33 साल तक कायम रहा था। बाद में यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान के शफीकउल्लाह के नाम है, जिन्होंने 2017-18 में काबुल रीजन की ओर से खेलते हुए 103 मिनट में दोहरा शतक पूरा किया।

लगातार 6 छक्के भी जड़े थे

लगातार 6 छक्के भी जड़े थे

शास्त्री ने यह करिश्मा तो किया था, लेकिन साथ ही इसी ही मैच में उन्होंने एक ओवर में 6 छक्के लगाने का काम भी किया था। तब वे ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने थे। उनसे पहले विंडीज के गैरी सोबर्स 1968 में सबसे पहले 1 ओवर में 6 छक्के लगाने का काम किया था। फिर शास्त्री ने बडाैदा के गेंदबाज तिलकराज की गेंद पर लगातार छह छक्के भी लगाए थे।

ऐसा रहा क्रिकेट करियर

ऐसा रहा क्रिकेट करियर

बता दें कि रवि शास्त्री ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट 1979-1993 के बीच खेला जिस दाैरान उन्होंने 245 मैचों में 44 की औसत के साथ 13,202 रन बनाए, जिसमें उनके 34 शतक और 66 अर्धशतक शामिल रहे। उनके नाम गेंदबाजी में 509 विकेट भी दर्ज हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो 80 टेस्ट मैच में 11 शतक और 12 अर्धशतक की बदौलत 3830 रन बनाए। वहीं, उनके नाम पर 151 विकेट दर्ज हैं। वनडे में चार शतकों के साथ उन्होंने 3108 रन बनाए और 129 विकेट भी निकाले।

Story first published: Friday, January 10, 2020, 13:05 [IST]
Other articles published on Jan 10, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+