नई दिल्ली। आईपीएल के मुकाबले अब अपनी रोमांचक स्थिति में पहुंच गए हैं। आईपीएल का 42वां मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दिल्ली के ही मैदान पर खेला गया। दिल्ली के लिए ये मुकाबला जीतना जरूरी था क्योंकि इस मुकाबले में हार के बाद उसकी प्लेऑफ की राह लगभग खत्म हो गई है वहीं हैदराबाद इस मुकाबले में जीत के साथ ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए उतरा था। इस मुकाबले में जो भी हुआ वो बेहद खास और रोमांचक था। इस मुकाबले में पहले टॉस जीतकर श्रेयस अय्यर ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली जब मैदान में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी तो उनका कोई भी खिलाड़ी ज्यादा देर तक मैदान में टिक नहीं सका जल्दी जल्दी दिल्ली का विकेट गिरने लगा। इसी बीच मैदान के एक छोर पर रिषभ पंत डंटे रहे और उन्होंने न सिर्फ दिल्ली को एक बड़ा स्कोर बनाने में मदद की बल्कि अपने आईपीएल करियर का पहला शतक भी जड़ा। इस मैच में रिषभ की बल्लेबाजी को देखकर हर कोई उनका कायल दिखा।
अंतिम ओवर में भुवनेश्वर पर जमकर बरसे पंतः हैदराबाद के टीम की अगर बात करें तो इस टीम को उसकी गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। धारदार गेंदबाजी के दम पर इस टीम ने कई कारनामे इस सीजन भी दिखाए हैं। इस टीम का सबसे खास गेंदबाज भुववनेश्वर कुमार जिसे मेरठ मेल भी कहा जाता है अंतिम ओवर में कम रन देने के लिए मशहूर हैं लेकिन कल जब रिषभ बल्लेबाजी कर रहे थे तो ऐसा लग रहा था की भुवनेशवर कुमार की लाइन लेंथ ही गड़बड़ हो गई है। लगातार उनकी 5 गेंदो को पंत ने सीमारेखा के बाहर पहुंचाया। लगातार दो चौके और तीन छक्के की मदद से भुवनेश्वर कुमार की हालत खराब कर दी। बता दें की भुवी की गेंद पर इतना रन कोई बल्लेबाज नहीं बना सका था। 68 गेंदों पर पंत ने नाबाद 128 रनों की शानदार पारी खेली और एक बड़ा लक्ष्य हैदराबाद के सामने रखा। सबसे दिलचस्प बात यह रही की हैदराबाद ने इस मैच में बल्ले से भी कमाल किया और शिखर धवन और कप्तान विलियमसन की नाबाद पारियों ने हबैदराबाद को 9 विकेट से जीत दिलाकर दिल्ली को बाहर का रास्ता दिखाया।