Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

केजरीवाल सरकार ने की विबंलडन चैंपियन की बेकर्दी

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) आजकल इफ्तार की दावतें खाने में बिजी दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग या मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली देहात के छोरे समित नागल को बधाई देने की भी जरूरत नहीं समझी। नागल ने इस साल की विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के ब्याज डबल्स का खिताब जीता है।

नहीं वक्त

हालांकि उसे इतनी खास चैंपियनशिप को जीते हुए कई दिन हो चुके हैं, पर दिल्ली सरकार का कोई भी अधिकारी उनके घर उनके घरवालों को बधाई देने नहीं गया।

नहीं दी बधाई

उपराज्यपाल तथा मुख्यमंत्री के पास तो वक्त ही नहीं उनके लिए। नागल के पिता सुरेश नागल ने कहा कि उनके बेटे को किसी ने बधाई तक नहीं दी। वे दिल्ली के एक स्कूल में पढ़ाते हैं। उनका अपने पुत्र को हमेशा आगे बढ़ने की बाबत प्रोत्साहन मिलता रहा है। विजेता सुमित नागल राजधानी के देहात का छोरा है। उसका संबंध नांगलोई से है।

सेरेना विलिम्यस ने कानों में पहनी हिन्दुस्तानी बालियां

अफसोसजनक

दिल्ली के वरिष्ठ खेल पत्रकार मधुरेन्द्र सिन्हा ने कहा कि ये अफसोस की बात है कि नागरल को किसी ने बधाई तक नहीं दी। अगर कोई क्रिकेटर होता तो सारे नेता और अफसर उसके घर पहुंच चुके होते। उसके लिए पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी होती। आपको बता दें नागल ने वियतनाम के खिलाड़ी के साथ मिलकर उक्त खिताब को जीता।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+