जब बड़े-बड़े बैग लेकर पैदल ही सचिन को घर जाना पड़ा
मुंबई। 22 साल के लंबे कैरियर के बाद सचिन तेंदुलकर को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। तकरीबन हर उपलब्धि उनकी झोली में है लेकिन एक ऐसा भी वक्त था जब सचिन के पास एक भी रुपए नहीं थे। जब सचिन की उम्र महज 12 वर्ष थी तो उनका चयन अंडर-15 में खेलने के लिए हुआ था।
ट्विटर पर सचिन वो कर गये जो उन्होंने पूरी जिंदगी नहीं किया
मैच के लिए उन्हें पुणे पहुंचना था, मैच में बारिश होने की वजह से मैच तो नहीं हो सका और सभी खिलाड़ी फिल्म देखने चले गये। सचिन ने खुद इस वाकये के बारे में बोलते हुए कहा कि उस उम्र में उनके पैसे नहीं थे और उन्हें यह भी नहीं पता था कि वह कैसे पैसों का इंतजाम करें। सचिन ने कहा कि जब वह पुणे से मुंबई वापस आये तो उनके पास एक भी रुपए नहीं थे।
जब मैं दादर पहुंचा तो उन्हें शिवाजी पार्क तक अपने बड़े-बड़े बैग खुद उठाकर पैदल पहुंचना पड़ा। सचिन ने बताया कि अगर उस समय उनके पास मोबाइल फोन होता तो उनके पिता एक फोन पर उन्हें लेने के लिए आ जाते। सचिन ने कहा कि वह एक समय था जिसे आप अपने भाग्य से बाहर नहीं कर सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
